AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम ट्रॉफी 2026: प्री-क्वार्टर फाइनल में रोमांच, इंडियन गोल्ड रिलायबल ने मातोश्री को हराया, जवाहर, अंबर और शेरनी की टीम ने जीता मैच ; हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी रहे मुख्य अतिथि

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

DSC 4366 scaled

- Advertisement -

रतलाम। नेहरू स्टेडियम पोलो ग्राउंड में अक्षय संघवी मित्र मंडल द्वारा आयोजित रतलाम ट्रॉफी 2026 रात्रिकालीन क्रिकेट स्पर्धा मंगलवार को पूरे उत्साह के साथ जारी रही

DSC 4363 scaled

मगलवार के मुख्य अतिथि हिंदू जागरण मंच के राजेश कटारिया, जगदीश पाटीदार, सिद्धार्थ पड्या, चेतन गुर्जर, क्रिश राठौड़ एवं पृथ्वी रंगशाही रहे। कार्यक्रम में संयोजक सुशील संघवी, संरक्षक अशोक जैन लाला एवं आयोजक अक्षय संघवी मंचासीन रहे अतिथियों का स्वागत अक्षय संघवी, अशोक जैन लाला, सुशील संघवी एवं अक्षय संघवी मित्र मंडल के सदस्यों द्वारा किया गया। इसके पश्चात अतिथियों ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया, वहीं खिलाड़ियों ने अतिथियों का मोतियों की माला पहनाकर स्वागत किया।

DSC 4368 scaled

सोमवार को हुए तीन मुकाबले

पहला मैच जवाहर एवं कोहिनूर के बीच हुआ, जिसमें जवाहर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। जवाब में कोहिनूर की टीम 7 विकेट खोकर 88 रन ही बना सकी। जवाहर ने यह मैच 49 रन से जीत लिया। भाविक जैन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

DSC 4361 scaled

दूसरा मैच रतलाम इंडियन और अंबर के बीच खेला गया। रतलाम इंडियन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और 10 ओवर में सभी विकेट खोकर 62 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अंबर ने 6 ओवर में 3 विकेट खोकर 65 रन बनाकर 7 विकेट से जीत दर्ज की। योगेश पाल मैन ऑफ द मैच रहे।

DSC 4371 scaled

तीसरा मुकाबला डिफेंडर और शेरनी के बीच हुआ। डिफेंडर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 27 रन बनाए। शेरनी ने 2 विकेट खोकर 30 रन बनाते हुए 8 विकेट से मैच अपने नाम किया। सैयद तौकीर अली ने 3 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता।

See also  Ratlam News ;एसबीआई द्वारा जागरूकता अभियान,साइबर अपराध से बचने के लिए : हरि झंडी दिखाई और सिक्का वितरण वाहन का शुभारंभ

मंगलवार को प्री-क्वार्टर फाइनल के सभी मुकाबले 10-10 ओवर के खेले गए। पहला मैच इंडियन गोल्ड रिलायबल और मातोश्री के बीच हुआ। रिलायबल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए। जवाब में मातोश्री की टीम 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 71 रन ही बना सकी। इंडियन गोल्ड रिलायबल ने 52 रन से जीत दर्ज की। आजम आलोट को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

दूसरा मैच मां अंबे और फॉर यू के बीच खेला गया, जिसमें फॉर यू ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं तीसरा मुकाबला एमपी पुलिस और एमपी फोर्स पिपलोदा के बीच देर रात तक खेला गया।

इस आयोजन में समिति अध्यक्ष अक्षय संघवी, संरक्षक अशोक जैन लाला सहित हितेश बरमेचा, ओम जाट, पीयूष कप्तान, विकल्प साखला, वसीम खान, सोहन कटारिया, कुंदन बन्ना, सुनील राठौड़, रवि सेन, बलवंत सिंह गोयल, मुकेश व्यास, तन्मय राठौड़, किशन सोनी, अजय सोनी, जतीन उपाध्याय, अक्षत उपाध्याय, मोनू मराठा, अंकित परासिया, रुद्र शर्मा, मोनु पड्या, कमल मेनी काका सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे

उक्त जानकारी समिति सदस्य पीयूष कप्तान एवं हितेश बरमेचा ने दी

Share This Article