AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News/श्री अरिहंत महाविद्यालय के विद्यार्थियों का सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन ;नेहल चोपड़ा और प्रियशा चोपड़ा प्राप्त किए स्वर्ण -कांस्य पदक

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

रतलाम 28 मार्च श्री अरिहंत कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन, रतलाम के विद्यार्थियों ने सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।

बीबीए पाठ्यक्रम सत्र 2023-25 में कुमारी नेहल चोपड़ा ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर पूरे विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कुमारी प्रियशा चोपड़ा ने कांस्य पदक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।

Contents
- Advertisement -

इसके अतिरिक्त, बीसीए पाठ्यक्रम सत्र 2023-25 में कुमारी सुहानी कैथवास ने चतुर्थ स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय की उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण आयाम जोड़ा।

- Advertisement -

विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता से महाविद्यालय में हर्ष का वातावरण है। कॉलेज प्रबंधन एवं स्टाफ ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल डॉ. राहुल मेहता ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण ही उनकी सफलता का मूल आधार है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
वहीं प्रशासनिक अधिकारी डॉ. आनंद त्रिवेदी ने कहा कि महाविद्यालय हर वर्ष उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयासरत रहता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

शहर के शिक्षाविदों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे रतलाम शहर के लिए गौरव का क्षण बताया है।

See also  भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए CM साय ने की हाई लेवल रिव्यू मीटिंग, निष्पक्षता के दिए निर्देश
Share This Article
Follow:
वर्ष-2012 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 15 वर्षों आज का दिन न्यूज, बीबीसी टाइम्स इन, दैनिक समाचार पत्रों सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल आज 24 इन न्यूज केभूमिका का निर्वहन। वर्ष-2022में श्रम जीवी पत्रकार संघ पत्रकार के अलावा भारतीय पत्रकार संघ बीपीएस के सक्रिय सदस्य। Contact : +91-6268143141 E-mail : bharatsharma7658@gmail.com