Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News; पंडित शिव शक्ति लाल शर्मा आयुर्वेद चिकित्सा एवं महाविद्यालय द्वारा निशुल्क स्वर्ण प्राशन शिविर का आयोजन

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम/पं. डॉ. शिवशक्तिलाल शर्मा आयुर्वेदिक चिकित्सा एंव महाविद्यालय, आयुष ग्राम बंजली, रतलाम द्वारा पुष्य नक्षत्र पर आयोजित किया गया

- Advertisement -

पं. डॉ. शिवशक्तिलाल शर्मा आयुर्वेदिक चिकित्सा एंव महाविद्यालय, आयुष ग्राम बंजली, रतलाम द्वारा संस्था चेयरमैन एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ अभिजीत देशमुख , संचालक नीरज त्रिवेदी के निर्देशानुसार एवं प्राचार्य डाॅ. दिलीप नलगे, अस्पताल अधीक्षक डाॅ. संजय कांबले, डाॅ. मठपति, एवं अस्पताल इचांर्ज डाॅ. प्रिया मोरे के मार्गदर्शन में 31 मार्च 2025 को ग्राम पलसोड़ा एवं आयुषग्राम स्थित पं. डॉ. शिवशक्तिलाल शर्मा आयुर्वेदिक चिकित्सा एंव महाविद्यालय, रतलाम में निःशुल्क स्वर्ण प्राशन शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें स्वर्ण प्राशन शिविर में 04 वर्ष से 15 वर्ष के 62 बालक बालिकाओं को निःशुल्क स्वर्ण प्राशन कराया गया।

प्राचार्य डाॅ. दिलीप नलगे ने स्वर्ण प्राशन के महत्व पर जानकारी देते हुए कहा कि स्वर्णप्राशन एक प्राचीन आयुर्वेदिक प्रक्रिया है जो बच्चों को शुद्ध सोने की भस्म (स्वर्ण भस्म) के साथ जड़ी-बूटियों और शहद से तैयार घी में मिलाकर दी जाती है. यह बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता, बुद्धि, स्मरण शक्ति और शारीरिक तथा मानसिक विकास को बढ़ावा देने के लिए स्वर्ण प्राशन विधि अपनाई जाती है, इस विधि से बच्चों की इम्यूनिटी बूस्ट होती है. साथ ही इससे शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर तरीके से होता है।

संस्था संचालक नीरज त्रिवेदी ने बताया कि पं. डॉ. शिवशक्तिलाल शर्मा आयुर्वेदिक चिकित्सा एंव महाविद्यालय, आयुष ग्राम बंजली, रतलाम के सर्वसुविधायुक्त अस्पताल में आयुर्वेदिक चिकित्सा पंचकर्म थैरेपी, फिजियोथैरेपी, सभी रोगो हेतु परामर्श एवं भर्ती की सुविधा उपलब्ध है, साथ ही एक्स-रे, पेथोलाॅजी जांचे, नशामुक्ति परामर्श आदि रियायती दरों पर किया जाता है। शिविर में डाॅ. शर्वरी साने, डाॅ. विची शर्मा, पी.जी स्कालर डाॅ. प्रगति, डाॅ.जयप्रकाश, डाॅ. विक्रम, डाॅ. नक्षत्र एवं इंटर्न डाक्टर्स आदि का विशेष सहयोग रहा।

See also  छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को फिर लगा झटक रेलवे ने 25 ट्रेनें की रद्द
Share This Article