AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News/निखिल बोरीवाल मित्र मंडल की बैठक सम्पन्न,तनय जैन निर्विरोध नव निर्वाचित अध्यक्ष नियुक्त

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम/धार्मिक एवं समाज सेवा कार्यों में हमेशा तत्पर रहने वाले निखिल बोरीवाल मित्र मंडल की बैठक सम्पन्न हुई। संगठन के नए अध्यक्ष के रूप में तनय जैन को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया।

- Advertisement -

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष राहुल बोहरा, संरक्षक राजेश सिन्हा, समर्थ बागड़ी, संयोजक शैलेन्द्र शर्मा, मनीष सावलिया, पंकज बागड़ी, चरण सिंह चौधरी, वीरेंद्र दामा, एसएल बोस, अनिल दोहरे, बसंत निनामा, कुणाल वर्मा, केलाश प्रजापत, गोलू सोलंकी, रोहित सोलंकी, राहुल खीची सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

तनय जैन ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए संगठन के सेवा कार्यों को और अधिक विस्तार देने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि वे संगठन की प्रतिष्ठा बनाए रखते हुए समाजसेवा के कार्यों को और भी प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे। निखिल बोरीवाल मित्र मंडल का उद्देश्य सदैव समाज के प्रति समर्पित रहना रहा है और नए नेतृत्व में संस्था से जुड़ी उम्मीदें और भी प्रबल हो गई हैं।

See also  बीजापुर के शहीद पत्रकार मुकेश चंद्राकर को मरणोपरांत 'लोकजतन सम्मान 2025'
Share This Article