Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News ; राॅयल काॅलेज खेल महोत्सव में क्रिकेट टूर्नामेंट प्रारम्भ : 32 टीम है शामिल,चेयरमेन प्रमोद गुगालिया व डायरेक्टर डॉ. उबेद अफजल ने प्राप्त किया खिलाड़ियों से परिचय

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम, 26 नवंबर राॅयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के अंतर्गत संचालित समस्त संकायों के अंतर कक्षाओं का छात्र वर्ग के लिये क्रिकेट टूर्नामेंट प्रारम्भ हुआ। इस में टूर्नामेंट में विभिन्न संकायों की 32 टीमों ने भाग ले रही है।

- Advertisement -

क्रिकेट टूर्नामेंट, रॉयल काॅलेज केंपस, सालाखेड़ी के खेल मैदान पर आयोजित हो रहा है। क्रिकेट टूर्नामेंट नाॅकआउट पद्धति पर आधारित है, जो टेनिस बॉल से खेला जा रहा है। नाॅकआउट पद्धति में सीमित ओवरों के मैच खिलाए जा रहे है। क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच 15-15 ओवरों के होंगे तथा फाइनल मैच 20 ओवर का खेला जाएगा।

टुर्नामेंट के शुभारम्भ में राॅयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमेन श्री प्रमोद गुगालिया व डायरेक्टर डॉ. उबेद अफजल ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री गुगालिया ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए, अपने उद्बोधन में कहा कि, खेल के माध्यम से विद्यार्थी अपनी एकाग्रता एवं शारीरिक संतुलन बेहतर बना सकता है। खेलों में सहभागिता करने से तन-मन दोनों ही फिट रहते हैं, जब तन-मन स्वस्थ रहेगा तो हमारा पढ़ाई में भी मन लगेगा और आसानी से लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

उक्त जानकारी देते हुए राॅयल खेल महोत्सव के संयोजक प्रो. कपिल केरोल ने बताया कि, टुर्नामेंट का पहला मेच फार्मेसी द्वितीय वर्ष एवं बी.बी.ए. द्वितीय वर्ष के छात्रों के मध्य हुआ, जिसमें बी.बी.ए. द्वितीय वर्ष की टीम विजयी रही।

राॅयल खेल महोत्सव में क्रिकेट टूर्नामेंट का संचालन डॉ. प्रवीण मंत्री, डॉ. अमित शर्मा, दिनेश राजपुरोहित, गजराज सिंह राठोर एवं शैलेन्द्रसिंह पंवार के द्वारा किया जा रहा है।

See also  रतलाम में अपराधियों के हौसले बुलंद ; DRM ऑफिस के सामने वाइन शॉप पर मारपीट,रुपये और शराब की बोतलें ले भागे बदमाश,CCTV फुटेज आया सामने
TAGGED:
Share This Article