AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News; थाना स्टेशन रोड की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई , डोडाचूरा के साथ हरियाणा के दो युवक गिरफ्तार

Admin
By Admin

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम,19 जून नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शहर की स्टेशन रोड पुलिस ने सफलता प्राप्त करते हुए अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करते हरियाणा निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पांच किलो अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया है।

- Advertisement -

पुलिस सूत्रों के अनुसार,टीआई स्टेशन रोड स्वराज डाबी ने मुखबिर से मिली एक सूचना के आधार पर रतलाम जावरा रोड मछली मार्केट के पास डीमार्ट रोड पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकडा। इनकी तलाशी लेने पर पांच किलो अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ।

पूछताछ करने पर दोनो आरोपियों ने अपने नाम गुरुदेव सिंह उर्फ गेबी पिता गुरनाम सिंह 38 और काबलसिंह उर्फ बïट्टी पिता निर्मल सिंह 40 दोनो निवासी नि.खेडी सरफली थाना असंद जिला करनाल बताए। स्टेशन रोड पुलिस ने इनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज करते हुए इन्हे गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से डोडाचूरा के अलावा एक एन्ड्राइड मोबाइल फोन और दस हजार रु. नगद भी जब्त किए गए है।

आरोपियों का पुलिस रिमाण्ड लेकर इनसे डोडाचूरा के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है कि ये डोडाचूरा कहां से लाए थे और कहां ले जा रहे थे।

सराहनीय भूमिका

अवध डोडाचूरा बरामद करने में निरीक्षक स्वराज डाबी, सउनि मानालाल दसोरिया, सउनि देवेन्द्रसिंह सेंगर, आर. 506 अनिल सोलंकी, आर.564 धीरेन्द्र गोखले आदि की सराहनीय भूमिका रही

See also  रतलाम/ग्राम परवलिया के कुएं में उज्जैन के लापता लोकेश का मिला शव, एसपी श्री कुमार रहे मौजूद
TAGGED:
Share This Article