AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News ; चार गौमाता को पकड़कर धामनोद गौशाला छोड़ा,हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओ ने

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम 16 दिसंबर धामनोद नगर के हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओ ने सोमवार को नगर मै घूम रही 4 गौमाताओ को पकड़कर चार पहिया पिकप वाहन से सैलाना गौशाला छोड़ा गया। जिसमे धामनोद नगर के हिन्दू संगठन के सभी कार्यकर्त्ता भाई व समस्त हिन्दू समाजजन का सहयोग रहा।

- Advertisement -

गौमाताओ की जानकारी पिछले तीन से चार दिन से धामनोद की जनता ने नगर परिषद मै फोन के माध्यम से अवगत करवाई थी। लेकिन नगर परिषद के आला अधिकारी एक दो दिन करके टालम – टोलम करके हर बार की तरह इस बार भी अनदेखा कर दिया

अतः आज फिर धामनोद के हिन्दू संगठन के सभी कार्यकर्ताओ ने सभी गौमाताओं को पकड़कर सैलाना गौशाला छोड़ा गया। धामनोद की जनता ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा की क्या नगर परिषद गौमाता की सेवा और सुरक्षा को लेकर आगे कुछ करेगी या सिर्फ नगर वालो से नलकर, मकान कर और भी अन्य के टेक्स ही वसूल करेगी ? और गौमाता के सेवाकार्य के लिए ऐसे ही आगे भी नगर परिषद इतिश्री करती रहेगी।

See also  Ratlam News/अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट द्वारा क्रैश कोर्स शुरू करने की घोषणा ; 21 मार्च और 26 मार्च से शुरू होगी NEET 2025 की तैयारी
TAGGED:
Share This Article