AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam/अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र शुरुआत ;रतलाम में रहकर बनेंगेडॉक्टर-इंजीनियर,विद्यार्थियों को कोटा या इंदौर जैसे बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं

Bharat Sharma
Oplus_16908288

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम। 28 मार्च शहर के शास्त्री नगर में संचालित अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होने जा रही है। संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर निलिमा कुमावत ने बताया कि जो विद्यार्थी डॉक्टर या इंजीनियर बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए अभ्यास इस वर्ष एक सुनहरा अवसर लेकर आया है।

उन्होंने बताया कि अब विद्यार्थियों को कोटा या इंदौर जैसे बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं है। रतलाम में रहकर भी विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर रहे हैं। इसका उदाहरण पिछले वर्ष देखने को मिला, जब संस्थान से 90 से अधिक विद्यार्थियों का मेडिकल कॉलेज में चयन हुआ, जो शहर के लिए गर्व की बात है।रतलाम में मेडिकल कॉलेज शुरू होने के बाद विद्यार्थियों की मेडिकल क्षेत्र में रुचि बढ़ी है तथा शहर में स्वास्थ्य सुविधाओं में भी लगातार सुधार हुआ है।

- Advertisement -

संस्थान में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के साथ ही NEET एवं JEE की तैयारी करवाई जाएगी। साथ ही 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए भी NEET एवं JEE के नए बैच प्रारंभ किए जा रहे हैं, जिससे वे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकें।

अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में पढ़ाई का माहौल शांत, सुरक्षित और व्यवस्थित है, जिससे विद्यार्थी अपने परिवार के पास रहकर एकाग्रता के साथ तैयारी कर सकते हैं। बड़े शहरों की तुलना में यहां कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो रही है, जिससे अभिभावकों को भी राहत मिलती है।

संस्थान का सिस्टम पूरी तरह से व्यवस्थित है, जहां नियमित टेस्ट, प्रगति रिपोर्ट एवं अभिभावकों को समय-समय पर जानकारी दी जाती है। अनुभवी फैकल्टी की टीम विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है।

See also  भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए CM साय ने की हाई लेवल रिव्यू मीटिंग, निष्पक्षता के दिए निर्देश
Share This Article
Follow:
वर्ष-2012 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 15 वर्षों आज का दिन न्यूज, बीबीसी टाइम्स इन, दैनिक समाचार पत्रों सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल आज 24 इन न्यूज केभूमिका का निर्वहन। वर्ष-2022में श्रम जीवी पत्रकार संघ पत्रकार के अलावा भारतीय पत्रकार संघ बीपीएस के सक्रिय सदस्य। Contact : +91-6268143141 E-mail : bharatsharma7658@gmail.com