AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम के माइनिंग व्यवसायी की गिरफ्तारी अब तक नहीं : मामला 90 लाख की जमीन धोखाधड़ी का:सैय्यद अख्तर अली सहित 5 आरोपियों पर एसपी अमित कुमार ने किया इनाम घोषित,अग्रिम जमानत हुई खारिज

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम, 28 मार्च जमीन सौदे में 90 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी सैय्यद अख्तर अली सहित उसके परिवार के पांच सदस्यों पर पुलिस अधीक्षक ने 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इससे पहले 25 मार्च को न्यायालय द्वारा सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी।

- Advertisement -

क्या है पूरा मामला

फरियादी विजय कटारिया ने स्टेशन रोड थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि वर्ष 2021 में सर्वे नंबर 221/1 और 221/2 की कुल लगभग 4.47 हेक्टेयर भूमि का सौदा 2 करोड़ 70 लाख रुपये में हुआ था। यह सौदा अख्तर अली, अफसर अली, मोहब्बत अली, अल्ताब बी और फिरोज बी के साथ तय हुआ था। करार के अनुसार फरियादी ने 90 लाख रुपये एडवांस दिए थे,जबकि शेष राशि रजिस्ट्री के समय दो वर्ष बाद देना तय हुआ था। आरोप है कि बार-बार आग्रह के बावजूद आरोपियों ने न तो रजिस्ट्री करवाई और न ही एडवांस राशि लौटाई

जांच में सामने आया बड़ा खेल

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि संबंधित भूमि पहले से बैंक में गिरवी रखी गई थी। आरोपियों ने कथित रूप से लोन चुकाने के बाद आपसी मिलीभगत से पूरी जमीन की रजिस्ट्री अख्तर अली के नाम कर दी। इसके बाद अख्तर अली ने जमीन अपने बेटे मुर्तजा अली के नाम कर दी, जिसने आगे उसी जमीन को HDFC Bank में गिरवी रखकर फिर से लोन ले लिया

अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी

मामले में दो महिलाओं सहित पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश जारी है

See also  रतलाम /लक्ष्मण पूरा में सीसीटीवी कैमरे व रात्रि पुलिस गश्त की मांग : वार्ड दो की पार्षद कविता सुनील महावर ने एसपी को सौंपा आवेदन पत्र
Share This Article
Follow:
वर्ष-2012 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 15 वर्षों आज का दिन न्यूज, बीबीसी टाइम्स इन, दैनिक समाचार पत्रों सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल आज 24 इन न्यूज केभूमिका का निर्वहन। वर्ष-2022में श्रम जीवी पत्रकार संघ पत्रकार के अलावा भारतीय पत्रकार संघ बीपीएस के सक्रिय सदस्य। Contact : +91-6268143141 E-mail : bharatsharma7658@gmail.com