AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम चैंपियन लीग RCL : हिन्द टाइटन, जवाहर टाइगर और सूर्या वारियर्स की शानदार जीत,अगले दौर के लिए बढ़ा रोमांच

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260402 WA0044 750x430 1

- Advertisement -

रतलाम 02 अप्रैल रतलाम चैंपियन लीग में क्रिकेट का रोमांस चरम पर है प्रतियोगिता के सातवें दिन हुए तीनों मैच कड़े मुकाबले रोमांचकारी रहे इसमें हिन्द टाइटन, जवाहर टाइगर और सूर्या वारियर्स ने अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया

IMG 20260402 WA0116

पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से स्व कुशभाऊ ठाकरे स्मृति मे आयोजित किक्रेट प्रतियोगिता रतलाम चेम्पीयन लीग ( आर सी एल ) आयोजन समिति के संयोजक विकास कोठारी, यतेंद्र भारद्वाज, सचिव जयेश राठौर ने बताया की प्रतियोगिता के सातवे दिन हुए मेचों मे पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर रतलाम और हिंद टाइटन के बीच हुआ. मैच मे पहले खेलते हुए रॉयल चैलेंजर ने 93 रन बनाएं जिसमें सर्वाधिक स्कोर अनिल परमार ने 23 रन बनाएं जिसके जवाब में हिन्द टाइटन की ओर से हेमंत यादव ने 41 रनों की पारी खेल कर टीम को विजय प्राप्त कराई. मैच का मैन ऑफ द मैच सौरभ कुशवाहा रहे

दूसरा मुकाबला जवाहर टाइगर और खत्म 11 के बीच हुआ जिसमें खत्म 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 114 रन बनाएं जिसके जवाब में जवाहर टाइगर ने बिना विकेट गवाएं 115 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल किया. मैच का मैन ऑफ द मैच जेम्स विलियम रहे.जेम्स ने नाबाद 65 रन बनाएं.

सातवें दिन का आखिरी मुकाबला सूर्या वॉरियर्स और हॉट रोड सुपर किंग के बीच हुआ. हॉट रोड सुपर किंग ने टॉस जीतकर सूर्या वॉरियर को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. सूर्या वॉरियर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रनों का लक्ष्य खड़ा किया जिसमें विशाल वाघेला ने नाबाद 47 रन बनाएं. लक्ष्य का पीछा करते हुए हॉट रोड सुपर किंग 99 रन ही बना सकी इस मैच का मैन ऑफ द मैच विशाल वाघेला रहे ।

See also  चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के प्रतिभा सम्मान समारोह :2500 मेधावी विद्यार्थी होंगे सम्मानित,10 जनवरी को विधायक सभागृह में होगा समारोह

तीनो मैच के मुख्य अतिथि राकेश देसाई डायरेक्टर साईं श्री अकैडमी,समाजसेवी विकास जैन , जिला खेल अधिकारी दीपेंद्र ठाकुर जेवीएम ग्रुप के सौरभ पितलियाँ पत्रकार सुधीर जैन, जलज शर्मा, राकेश पोरवाल रहे

समिति के प्रदीप उपाध्याय,गौरव जाट, देवशंकर पांडे, दिनेश पोरवाल, मनीष शर्मा, संजय शर्मा, राहुल जाधव, प्रिंस बना, अविनाश शर्मा , प्रशांत व्यास, चेतन शर्मा, कमेंटेटर योगेंद्र जादोन, स्कोरर दिग्विजय सिंह रहे

Share This Article
Follow:
वर्ष-2012 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 15 वर्षों आज का दिन न्यूज, बीबीसी टाइम्स इन, दैनिक समाचार पत्रों सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल आज 24 इन न्यूज केभूमिका का निर्वहन। वर्ष-2022में श्रम जीवी पत्रकार संघ पत्रकार के अलावा भारतीय पत्रकार संघ बीपीएस के सक्रिय सदस्य। Contact : +91-6268143141 E-mail : bharatsharma7658@gmail.com