Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम: श्री कंवलका माता जी मंदिर सातरूंडा पर 11 कुंडीय शत चंडी यज्ञ 1 फरवरी से ; आयोजन स्थल पर होगी गौ कथा,पूर्णाहुति एवं कथा का समापन 7 फरवरी को

Priyanshu Ranjan

KCM Advertisment 2025 12x20 1 scaledरतलाम, 29 दिसंबर। ग्रामीण क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री कंवलका माताजी मंदिर में 11 कुंडीय शतचंडी यज्ञ का आयोजन 1 फरवरी से किया जाएगा। इस दौरान गौ कथा का आयोजन भी होगा।

- Advertisement -

पत्रकार वार्ता में यज्ञ आचार्य एवं कथाकार महंत बजरंग जाने वैष्णव ने देते हुए बताया कि आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है।

- Advertisement -

माता जी की टेकरी पर पहली बार होने वाले यज्ञ की शुरुआत 1 फरवरी को सुबह 6 बजे होगी। इसी दिन दोपहर 12 बजे गौ कथा भी प्रारंभ होगी। हर दिन कथा का विश्राम 3 बजे होगा। गौ कथा महंत बजरंग जाने वैष्णव उज्जैन वाले करेंगे। तत्पश्चात पुनः यज्ञ शुरू होगा, यज्ञ की आरती शाम 6 बजे होगी। 7 दिन तक यही क्रम रहेगा। पत्रकार वार्ता में किशन गिरी, गोपाल गिरी गोस्वामी, मंदिर के मुख्य पुजारी प्रकाश गिरी गोस्वामी, रुपाखेड़ा हनुमान मंदिर की पुजारी कालू नाथ मौजूद थे।

संत एवं जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

धर्मालु दिनेश सेन ने बताया कि अब तक लगभग 44 जोड़े की बुकिंग हो गई। आयोजन में संत एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। मां कंवलका भक्त मंडल ने धर्मालुओं से आयोजन में यजमान बनने तथा धार्मिक उत्सव में शामिल होने का आह्वान किया है

See also  Ratlam News ; बैरवा समाज एकता संगठन ने हनुमान ताल पर अनेक स्थानों किया पौधारोपण : बेलपत्र, शीशम, जामुन,कटहल,नीम के 51 पौधे रोपे गए
Share This Article