Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी को सुनाई गई 10 साल की सजा…

Aaj 24
By Aaj 24

बलौदाबाजार. मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ रेप करने वाले आरोपी को कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है. दरअसल, पीड़िता बचपन से ही मासिक रूप से बीमार है. सुबह 4:30 बजे घर लौट रही पीड़िता को आरोपी ने हवस का शिकार बना लिया. मामले में पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी को गिरफ्तार किया था. मामला भाटापारा ग्रामीण थाना का है.

- Advertisement -

Aaj Ka Rashifal 20 December 2024: आज शुक्रवार के दिन इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, धन-धान्य से भर देंगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

- Advertisement -

20 सितंबर 2022 की सुबह 4:30 बजे पीड़िता खैरताल रेलवे पटरी पार शौच के लिए गई थी. जिसके बाद सुबह 5.30 बजे रोते हुए वापसी आई. पीड़िता ने अपने पति को बताया कि फ्रेश होकर लौटने के दौरान रेलवे पटरी के पास आरोपी दीनू ने उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया है. घटना की जानकारी पति ने साला और सास को बताई. उनके द्वारा भी पीड़िता से पूछने पर पूरी आपबीती बताई.

पति-पत्नी ने एक-दूसरे को पेट्रोल डालकर जलाया

जिसके बाद भाटापारा ग्रामीण थाना में आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया. आरोपी की गिरफ्तारी के साथ उसे कोर्ट में पेश किया गया. जहां आरोपी दीनू को 10 साल की सजा सुनाई गई और 500 रुपए का अर्थदंड की सजा से भी दण्डित किया गया.

See also  छत्तीसगढ़ में कामकाजी महिलाओं के लिए 202 करोड़ से बनेंगे 6 हाॅस्टल, राजधानी में 48 करोड़ में बनेंगे तीन वर्किंग वूमन्स हॉस्टल...
Share This Article