Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

राहुल बोले- मोदी अंबानी के घर जाते ह गरीब के यहां शादी में नहीं जाते

Aaj 24
By Aaj 24

रांची ,राहुल गांधी ने शनिवार को झारखंड के बाघमारा और जमशेदपुर में कहा- मोदी जी अंबानी की शादी में जाते हैं, लेकिन किसी गरीब के यहां शादी में नहीं जाते। एक बार मैंने देखा कि वे तार के पीछे खड़े गरीब बच्चों से झिझककर मिले रहे थे। हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री गरीबों, किसानों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों के पास जाते ही नहीं हैं। इससे पता चलता है कि वो आपके नहीं हैं।

- Advertisement -

राहुल ने कहा- हिंदुस्तान में युवा और महिलाएं दुखी हैं। देश में महंगाई बढ़ती है तो सबसे ज्यादा चोट हमारी माताओं-बहनों को लगती है। नरेंद्र मोदी ने हर चीज पर GST जोड़ दिया है। टैक्स का पूरा ढांचा देश के गरीब लोगों से पैसा लेने का तरीका है।

- Advertisement -

देश में करीब 50% OBC, 15% दलित, 8% आदिवासी और 15% अल्पसंख्यक वर्ग के लोग हैं। लेकिन आपको देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों के मैनेजमेंट में OBC, दलित और आदिवासी वर्ग का व्यक्ति नहीं मिलेगा।

मैंने मोदी जी से साफ कह दिया है- आप जातिगत जनगणना को रोक नहीं सकते हैं। हम इसी संसद में जातिगत जनगणना को पास करके दिखाएंगे और आरक्षण में 50% की दीवार को तोड़ देंगे। झारखंड में हम आदिवासियों को 28%, दलितों को 12% और पिछड़े वर्ग को 27% आरक्षण देंगे।

See also  BREAKING: उन्नाव रेप केस: दोषी कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, जमानत याचिका पर रोक
Share This Article