Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

प्रियंका बोलीं- राहुल किसी को धक्का नहीं दे सकते:सरकार अडाणी-अंबेडकर मुद्दे पर भटका रही

Aaj 24
By Aaj 24

दिल्ली , संसद के शीतकालीन सत्र का शुक्रवार को आखिरी दिन था। लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। उधर अंबेडकर विवाद पर विपक्ष ने आज फिर संसद के बाहर प्रदर्शन किया। विपक्षी सांसदों ने विजय चौक से संसद भवन तक मार्च निकाला। प्रियंका गांधी इसमें शामिल हुईं। राहुल आज नहीं दिखे।

- Advertisement -

हरियाणा के पूर्व CM ओपी चौटाला का निधन

- Advertisement -

राहुल गांधी के खिलाफ 19 दिसंबर को FIR हुई थी। दरअसल मकर गेट पर पक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच धक्का-मुक्की हो गई थी। ओडिशा के बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी और फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत चोटिल हो गए। दोनों नेताओं के सिर में चोट लगी, जिसके बाद उन्हें भर्ती कराया गया।

दोनों सांसदों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया था। बीजेपी ने राहुल के खिलाफ हत्या की कोशिश, धमकाने, धक्का देने के आरोप समेत BNS की 7 धाराओं में पुलिस को शिकायत दी थी। हालांकि, पुलिस ने धारा- 109 (हत्या की कोशिश) हटाकर सिर्फ 6 धाराओं में FIR में दर्ज की है।

See also  94 घंटे से भूखी-प्यासी चेतना, कोई मूवमेंट नहीं कर रही:120 फीट गहराई पर हुक में अटकी
Share This Article