AAJ24

[state_mirror_header]

सनातन सोशल ग्रुप द्वारा भव्य आयोजन की तैयारियां संपूर्ण ; कल 301 यजमान एक साथ करेंगे भगवान श्री महाकाल बाबा का महारुद्राभिषेक

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

12 ज्योतिर्लिंग एवं एक दिव्य शिवलिंग के आमजन कर सकेंगे दर्शन

- Advertisement -

रतलाम। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सनातन सोशल ग्रुप द्वारा संत महात्माओं के सानिध्य में 26 फरवरी-2025 को सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में 301 यजमान सपत्निक एक साथ महारुद्राभिषेक करेंगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से 12 ज्योतिर्लिंग एवं एक दिव्य शिवलिंग के दर्शन श्रद्धालुजन के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे। अभिषेक कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे मां कालिका माता मंदिर प्रांगण में शुरू होगा। महारुद्राभिषेक के मुख्य यजमान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सपत्नी मौजूद रहेंगे। सनातन सोशल ग्रुप के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मंगलवार को मां कालिका माता मंदिर प्रांगण में तैयारियों का जायजा लिया।

 

सनातन सोशल ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा एवं अध्यक्ष अनिल पुरोहित ने बताया 26 फरवरी-2025 महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान श्री महाकाल बाबा का महारुद्राभिषेक की तैयारियां संपूर्ण हो चुकी हैं। सनातन सोशल ग्रुप द्वारा संत-महात्माओं के सानिध्य में धर्मनिष्ठ, जागरुक, समर्पित बंधुओं, मातृशक्ति के स्नेह सहयोग से एवं विद्वान आचार्यों की उपस्थिति में 301 धर्मनिष्ठ सपत्निक यजमान द्वारा 26 फरवरी-2025 महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रात: 10.30 बजे से सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक का ऐतिहासिक स्वरूप में विशाल आयोजन श्री कालिका माता मंदिर मेला प्रांगण में किया जाएगा।

सनातन सोशल ग्रुप संरक्षक शैलेंद्र डागा, राजेश माहेश्वरी, उपाध्यक्ष नीलेश सोनी, विशाल जायसवाल, सचिव रवि पंवार, नरेंद्र बाहेती, पप्पू भंसाली, गोविंद सिंह चौहान, स्वराज पंवार, झर्नेश पांचाल आदि ने रतलाम की धर्मप्रेमी जनता से भव्य स्तर पर आयोजित होने वाले भगवान श्री महाकाल बाबा का महारुद्राभिषेक में शामिल होने की अपील की है।

See also  Ratlam News: नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन ने पीछे से बाइक को मारी टक्कर, शिक्षिका की मौत, बेटा घायल
Share This Article