AAJ24

[state_mirror_header]

उज्‍जैन में ग्रामीण डाक सेवक सम्मेलन में डाक नायकों का किया सम्‍मान :महाकालेश्‍वर -ओंकारेश्‍वर की प्रसादी जन-जन तक पहुंचाने के लिए पोस्‍टल सेवा का शुभारंभ, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय डाक सेवा को तकनीकी रूप से दक्ष किया जा रहा है – केंद्रीय मंत्री सिंधिया

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260224 WA0065

- Advertisement -

ग्रामीण डाक सेवक भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की नींव है- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

IMG 20260224 WA0062

सीएम यादव के मुख्‍य आतिथ्‍य एवं केंद्रीय मंत्री सिंधिया की अध्‍यक्षता में ग्रामीण डाक सेवक सम्मेलन तथा डाक नायकों का सम्‍मान समारोह सम्‍पन्‍न

IMG 20260224 WA0063

उज्जैन,24 फरवरी।उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को उज्जैन में शिप्रा नदी किनारे स्थित कार्तिक मेला ग्राउंड में आयोजित ग्रामीण डाक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्‍यक्षता केंद्रीय संचार मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डाक सेवकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि अपने अथक परिश्रम से गांव-गांव तक डाक तथा अन्‍य जनउपयोगी सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने वाले ग्रामीण डाक सेवकों की देश के निर्माण में अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण भूमिका है कार्यक्रम में मध्‍यपद्रेश के उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले ग्रामीण डाक नायकों को अतिथियों द्वारा सम्‍मानित किया गया।

यह हर्ष का विषय है कि बाबा महाकाल की नगरी से श्री महाकालेश्‍वर मंदिर तथा श्री ओंकारेश्‍वर ज्‍योर्तिलिंग मंदिर की प्रसादी जन-जन तक डाक के माध्‍यम से पहुंचाने के लिए पोस्‍टल सेवा का शुभारंभ किया जा रहा है। ग्रामीण डाक सेवक भारत की ग्रामीण अर्थव्‍यवस्था की मजबूत नींव है।मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को बतौर मुख्‍य अतिथि शिप्रा नदी किनारे स्थित कार्तिक मेला ग्राउंड में आयोजित ग्रामीण डाक सेवक सम्‍मेलन तथा ग्रामीण डाक नायक सम्‍मान समारोह को संबोधित कर रहे थे कार्यक्रम में केंद्रीय महिला बाल विकास राज्‍य मंत्री सुश्री सावि‍त्री ठाकुर, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, राज्‍यसभा सांसद श्री उमेश नाथ जी महाराज, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेडा, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम अध्‍यक्ष श्रीमती कलावती यादव, श्री संजय अग्रवाल, श्री राजेंन्‍द्र भारती आदि उपस्थित थे

See also  उज्जैन/सिंहस्‍थ मेला अधिकारी श्री सिंह ने सिंहस्थ के प्रचलित कार्यो की समीक्षा बैठक हुई : सिंहस्थ 2028 के निर्माणाधीन कार्यो में तेजी लाए प्‍लान के हिसाब से कार्य करें-मेला अधिकारी,अधिकारियों और ठेकेदारों को गुणवत्‍तापूर्ण कार्य करने की सख्‍त हिदायत

कार्यक्रम में महत्‍वपूर्ण रूप से भारतीय डाक विभाग के माध्‍यम से उज्‍जैन के श्री महाकालेश्‍वर मंदिर तथा श्री ओंकारेश्‍वर ज्‍योर्तिलिंग मंदिर की प्रसादी आमजन तक पहुंचाने के लिए पोस्‍टल सेवा का शुभारंभ मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव तथा केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया के द्वारा किया गया । इसके अलावा उज्‍जैन के प्रसिद्ध स्‍थानों के संकलन पर आधारित पि‍क्‍टोरियल पोस्‍ट कार्ड का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया।

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण डाक सेवक हमारे सैनिक तथा हमारी ताकत है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में डाक विभाग सफलतापूर्वक कार्य कर रहा है। हमारे देश में प्राचीन काल से ही डाक पहुंचाने की परंपरा रही है। हमारे देश में डाक सेवकों का हृदय से सम्मान रहा है। बदलते दौर में देश के पोस्ट ऑफिस तीव्र गति से कार्य कर रहे हैं। डाक विभाग को तकनीकी रूप से दक्ष बनाया जा रहा है। विभाग को शत प्रतिशत कम्‍प्‍युटरीकृत तथा डिजिटलाईज किया जा रहा हैआमजन के हित में दिन रात अपनी भूमिका को सराहनीय रूप से निभाने के लिए हमारा डाक विभाग बधाई का पात्र है। सूचनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के अलावा अन्य कई महत्वपूर्ण जीवन उपयोगी कार्यों में भी डाक विभाग की महती भूमिका है।

श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में डाक विभाग नई ऊंचाईयों को छू रहा है। मध्‍यप्रदेश में आज 16 हजार 800 से ज्यादा ऊर्जावान ग्रामीण डाक सेवक ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का काम कर रहे है।

ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्‍य है,डाक विभाग कोसबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में करेंगे स्‍थापित

See also  रतलाम के वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी : माफियाओ के इस दौर में मीडिया कर्मियों के लिए आचार संहिता क्यों जरूरी है?

इस अवसर पर केंद्रीय संचार मंत्री श्री ज्‍यातिरादित्‍य सिंधिया ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्य हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में डाक विभाग देश के विकास में अपनी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर रहा है। डाक विभाग को तक‍नीकी रूप से सुदृढ बनाने के लिए कई कदम उठाए गए है। हमारा संकल्‍प है कि देश के डाक विभाग को विश्‍व की सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में स्‍थापित करेंगे। श्री सिंधिया ने कहा कि देश में ग्रामीण डाक सेवक एक सैनिक की भांती कार्य कर रहे हैं। रेगिस्तान हो या पहाड़ों की चोटियां या मैदानी क्षेत्र हर एक स्‍थान पर ग्रामीण डाक सेवक निर्भीक रूप से पहुंचकर आम जन की सेवा कर रहे है। दुर्गम स्‍थलों जहां कोई अन्‍य व्‍यक्ति जाने की हिम्‍मत नहीं करता है वहां भी हमारा डाक सेवक अपनी सेवाएं दे रहा है। सर्दी, गर्मी , बरसात की परवाह किए बगैर डाक सेवक अपने कर्तव्य का निर्वाह कर रहा है। ग्रामीण डाक सेवक का मान सम्मान शासन का संकल्प है। डाक सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में 30 करोड़ पोस्ट ऑफिस बचत खातों को खुलवाने तथा उनमें लगभग 22 लाख करोड़ की रुपए की राशि जमा कराने में ग्रामीण डाक सेवक की महत्‍वपूर्ण भूमिका है। आज पूरे देश में 3 करोड़ 80 लाख सुकन्या समृद्धि खाते हैं, जो हमारे ग्रामीण डाक सेवकों ने खुलवाएं हैं। देश में 2 करोड़ पासपोर्ट बनवाने में तथा 15 करोड़ से अधिक आधार कार्ड वितरण में भी हमारे डाक सेवकों ने महत्‍वूर्ण भूमिका निभाई है। अब केंद्रीय विद्यालयों में ग्रामीण डाक सेवकों के बच्चों को भी प्रवेश मिलेगा। डाकघरों को मुनाफे का केंद्र बनाया जाएगा। पार्सल वितरण क्षेत्र में अब महत्वपूर्ण भूमिका डाक घरों द्वारा निभाई जाएगी। डाक विभाग में डिजिटल सिस्टम, ट्रैकिंग सिस्टम अपनाए जाएंगे। सामग्री वितरण शत-प्रतिशत रूप से सुनिश्चित किया जाएगा। दुर्गम क्षेत्रों के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की भी सेवाएं ली जाएगी। विभाग अब ड्रोन का भी उपयोग करेंगा।

See also  उज्जैन/पुलिस विभाग द्वारा उच्च स्तरीय सेमिनार का आयोजन ; आगामी सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर,4-S मॉडल के साथ सिंहस्थ-2028 की ओरः अनुभव, संवेदनशीलता, समन्वय और भविष्य की रणनीति पर चर्चा

श्री सिंधिया ने कहा कि विभाग द्वारा तकनीकी दक्षता में वृद्धि, उपभोक्ता का विश्वास, अच्छा व्यवहार तथा ऑन टाइम डिलीवरी पर ध्‍येय केंद्रीत किया गया है। समय सीमा पर फोकस किया जा रहा है। 24 घंटे 48 घंटे जैसी समय सीमा में पार्सल अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचाने पर कार्य विभाग करेंगा।कार्यक्रम में पूरे मध्‍यप्रदेश से आए हुए 7 हजार से अधिक ग्रामीण डाक सेवक उपस्थित थे।

Share This Article