AAJ24

[state_mirror_header]

भाजपा भटगांव मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों में संगठनात्मक बैठक संपन्न, वन विकास निगम के अध्यक्ष राम सेवक पैकरा रहे मुख्य अतिथि…

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर । भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से भटगांव मंडल अंतर्गत विभिन्न शक्ति केंद्रों में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के वन विकास निगम बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

- Advertisement -

इस अवसर पर श्री पैकरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। मजबूत संगठन के बल पर ही पार्टी चुनावों में सफलता हासिल करती है और जनकल्याणकारी नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू कर पाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, अनुशासन और सक्रियता के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।

- Advertisement -

बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कहा कि भटगांव विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने दोहराया कि पार्टी का आदेश सर्वोपरि है और प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाए।

कार्यक्रम के दौरान चंद्रमेढ़ा, पोड़ी एवं सलका शक्ति केंद्रों के प्रभारी, संयोजक, सह- संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2 एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत संगठनात्मक चर्चा की गई। आगामी कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बुद्धदेव सिंह, मंडल मंत्री आशीष गुप्ता, शक्ति केंद्र प्रभारी प्रदीप पैकरा, जगरेलाल यादव, प्रमोद पैकरा, मीडिया प्रभारी राजेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में बूथ स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

See also  रतलाम ; नामली के आयुष मालवीय हत्याकाण्ड - सीएम यादव सरकार में MP बना क्राइम कांग्रेस जिला प्रवक्ता रश्मि सिंह ने की सख्त कार्रवाई की मांग
Share This Article