Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

महाराष्ट्र में शपथ की तारीख तय, चेहरा नहीं ,जानें पूरा मामला

Aaj 24
By Aaj 24

मुंबई ,महाराष्ट्र में नतीजे आए 8 दिन हो गए हैं लेकिन मुख्यमंत्री के चेहरे का आधिकारिक ऐलान बाकी है। शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 5 दिसंबर को शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में होगा।

- Advertisement -

महायुति सरकार में मंत्रालय बंटवारे को लेकर पेंच फंसा है। दिल्ली में बैठक करके लौटे एकनाथ शिंदे सभी कार्यक्रम रद्द कर अचानक 29 नवंबर को सातारा स्थित पैतृक गांव चले गए। एक दिन बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। फिलहाल उनकी हालत ठीक है। वह आज दोपहर मुंबई वापस लौट आएंगे।

- Advertisement -

3 दिसंबर को भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। दिल्ली से दो ऑब्जर्वर मुंबई आएंगे और विधायकों से चर्चा के बाद आधिकारिक रूप से CM फेस अनाउंस करेंगे। वहीं, डिप्टी CM अजित पवार ने शनिवार को कहा- सीएम भाजपा का होगा, यह तय हो गया है और शिवसेना-NCP से 1-1 डिप्टी CM होगा।

उधर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा- भाजपा ने एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया। इस्तेमाल के बाद उन्हें बाहर कर दिया। शिंदे विश्वासघात की सजा भुगत रहे हैं। भाजपा की राजनीति में कोई विश्वसनीयता नहीं है।

See also  यूपी-बिहार में ठंड से 10 की मौत
Share This Article