AAJ24

[state_mirror_header]

NH-343 निर्माण में भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप! युवा कांग्रेस-NSUI ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 7 दिनों में कार्रवाई न हुई तो चक्काजाम की चेतावनी,

Priyanshu Ranjan

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज के निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग-343 में भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और बेहद घटिया गुणवत्ता का गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस के भ्रातृ संगठन युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

- Advertisement -

एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव एवं रामानुजगंज नगर पालिका परिषद के नेता प्रतिपक्ष प्रतीक सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

- Advertisement -

मुख्य आरोप

मिट्टी भराई, सबग्रेड और डामरीकरण में गुणवत्ता मानकों का खुला उल्लंघन।

निर्माण कार्य को अनियमित रूप से पेटी कॉन्ट्रैक्ट में देना।

निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच न होना और बिना कम्पेक्शन के कार्य आगे बढ़ाना।

बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन कर मिट्टी-मोरम का उपयोग, जिससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान।

निर्माण स्थल पर पानी छिड़काव और सुरक्षा संकेतकों की अनदेखी।

प्रतीक सिंह ने कहा कि ठेकेदार नियमों को ताक पर रखकर काम करा रहा है। यदि समय रहते स्वतंत्र एजेंसी से तकनीकी जांच नहीं कराई गई तो यह सड़क कुछ ही सालों में खराब हो जाएगी, जिसका नुकसान आम जनता को भुगतना पड़ेगा।

जनता की परेशानी

कार्यकर्ताओं ने बताया कि निर्माणाधीन सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, उबड़-खाबड़ रास्ते और धूल के गुबार से स्थानीय लोगों, मरीजों, विद्यार्थियों और यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी हुई है।

7 दिन का अल्टीमेटम

प्रतीक सिंह ने साफ चेतावनी दी कि यदि 7 दिनों के अंदर ठेकेदार, संबंधित अधिकारियों और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन “काम रोको आंदोलन” और चक्काजाम किया जाएगा।

See also  आज 24 इन की खबर का असर ; मामला रतलाम के लंबी गली में गड्ढा भरने का,शुरू हुआ सड़क मरम्मत कार्य, जनप्रतिनिधियों की मेहनत रंग लाई

ज्ञापन सौंपने वाले प्रमुख पदाधिकारी

प्रतीक सिंह (राष्ट्रीय सचिव, NSUI)

नीरज गुप्ता (ब्लॉक कांग्रेस महासचिव)

सी.बी. सिंह (जनपद सदस्य)

जीत गुप्ता (ब्लॉक अध्यक्ष)

निशांत चौबे (जिला उपाध्यक्ष, NSUI)

अबरार अंसारी, संदीप सिंह, राजा साहू, आयुष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता

Share This Article