AAJ24

[state_mirror_header]

MP News/प्रहलाद बघेले को बनाया हिन्दू महासभा ने ग्वालियर जिला अध्यक्ष : युवक हिन्दू महासभा ने किया स्वामी विवेकानंद की 163 वीं जयंती पर नमन

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

News Paper Advertisment 12x20 scaled

- Advertisement -

ग्वालियर/ 12 जनवरी 2026 अखिल भारत हिन्दू महासभा जिला ग्वालियर द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानंद जयंती कार्यक्रम दौलतगंज स्थित निजी भवन में आयोजित हुआ तत्पश्चात हिन्दू महासभा जिला ग्वालियर की आम बैठक हुई जिसमें सर्व सम्मति से जिला अध्यक्ष के रूप में प्रहलाद बघेले के नाम का प्रस्ताव रखा गया राष्ट्रीय महामंत्री देवेन्द्र पांडे,राष्ट्रीय संगठन मंत्री राकेश तिवारी के निर्देशन में प्रदेश अध्यक्ष रोहित दुबे, प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी एवं प्रदेश संगठन मंत्री लालजी शर्मा ने संभागीय महामंत्री मनोज जाटव, संभागीय संगठन मंत्री मुकेश बघेल, संभागीय उपाध्यक्ष विनीत श्रीवास्तव, संभागीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण बघेल जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र जाटव जिला सह मंत्री सचिन झा जिला मंत्री राम निवास कंसाना जिला उपाध्यक्ष हेमंत कांकर प्रखंड उपाध्यक्ष नीरज साहू , युवक हिन्दू महासभा के जिला अध्यक्ष पवन माहौर की सहमति से हिन्दू महासभा के पूर्व पार्षद स्व द्वारका प्रसाद बघेले के पुत्र प्रह्लाद बघेले को अखिल भारत हिन्दू महासभा जिला ग्वालियर अध्यक्ष नियुक्त किया है।

IMG 20260112 WA0035

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी ने कहा स्वामी विवेकानंद जी ने अस्पृश्यता व जातिगत भेदभावों को राष्ट्र के विकास में सबसे बड़ी बाधा माना था। स्वामी जी केवल एक संत ही नहीं बल्कि एक महान देशभक्त, दार्शनिक, वक्ता, विचारक, लेखक भी थे, हमे भी उनके विचारों का अनुसरण करना चाहिए।

कार्यक्रम के संबोधन में विशिष्ट अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री लालजी शर्मा ने कहा वर्तमान समय में सम्पूर्ण हिन्दू समाज विधर्मियों के निशाने पर है ऐसे समय में हर एक हिंदू को इन खतरों से अवगत कराना बहुत जरूरी है और हम सभी को य़ह जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभानी होगी।

See also  सितंबर में 18 लाख से ज्यादा लोग बने ईपीएफओ के मेंबर्स, जानिए महिलाओं की संख्या

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे युवक हिन्दू महासभा के जिला अध्यक्ष पवन माहौर ने कहा आज युवा सन्यासी स्वामी विवेकानंद जी की 163 वीं जयंती के मौके पर हम उन्हें नमन कर रहे हैं लेकिन उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब युवा पीढ़ी उनके विचारों पर चलेगी, स्वामी विवेकानंद जी अमरीका के शिकागो की धर्म संसद में सन् 1893 में जब भाषण देने गए तो उन्होंने अपना भाषण ‘अमेरिका के भाईयों और बहनों’ के संबोधन से शुरू किया तो पूरे दो मिनट तक हॉल में तालियां बजती रहीं। उस दिन से भारत और भारतीय संस्कृति को दुनियाभर में पहचान मिली। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष प्रह्लाद बघेले ने अपनी नियुक्ति पर सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व ने मुझे जिम्मेदारी सौंपी है उसे हम पूरे तन मन से निभाएंगे एवं हिंदू महासभा की विचाराधारा को घर घर तक पहुंचाएंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी, प्रदेश संगठन मंत्री लालजी शर्मा, जिला अध्यक्ष प्रह्लाद बघेले, प्रखंड उपाध्यक्ष नीरज साहू, युवक हिन्दू महासभा के जिला अध्यक्ष पवन माहौर, मीडिया प्रभारी आकाश बघेल आदि सभी ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री प्रह्लाद बघेले को बधाई और शुभकामनाएं दीं। संचालन अखिल सक्सेना तथा आभार नीरज साहू ने व्यक्त किया।

Share This Article