AAJ24

[state_mirror_header]

MP/अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश महामंत्री जोशी ने जन्मदिवस पर हिन्दू राष्ट्र बनाने का लिया संकल्प : बांग्लादेश में हिन्दुओं को सुरक्षा हेतु तुरन्त एक्शन ले भारत सरकार

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रामकुई अखाड़े में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर प्रदेश महामंत्री जोशी व पदाधिकारी हुए शामिल

- Advertisement -

News Paper Advertisment 12x20 scaled

ग्वालियर/ 11 जनवरी 2026 अखिल भारत हिन्दू महासभा के संरक्षण में रामकुई अखाड़ा, हनुमान मन्दिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन माँ कामाख्या धाम के भागवताचार्य श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी ओमानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा श्रीमद् भागवत केवल ग्रंथ ही नहीं, बल्कि जीवन जीने का मार्ग है। इसे आत्मसात करने से इंसान का जीवन सार्थक हो जाता है। भागवत कथा में प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी ने कथा वाचक का सम्मान कर महाआरती से समापन किया।

कथा सुनने के लिए रविवार को हिन्दू महासभा के प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी, प्रदेश संगठन मंत्री लालजी शर्मा, दीपक श्रीवास्तव, संभागीय महामंत्री मनोज जाटव, संभागीय संगठन मंत्री मुकेश बघेल, मण्डल महामंत्री किशोर माहौर, प्रखंड उपाध्यक्ष नीरज साहू , युवक हिन्दू महासभा के संभागीय संयोजक अखिल सक्सेना, जिला अध्यक्ष पवन माहौर, रविन्द्र कुशवाह सहित अन्य पहुंचे. नेताओं ने कथा भक्तों के साथ बैठकर सुनी

प्रदेश महामंत्री श्री जोशी ने कहा हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि अखाड़े में स्वामी जी के माध्यम से दिव्य दरबार लगा है. बड़ी संख्या में लोग कथा सुनने के लिए आ रहे हैं. मुझे भी यहां आने का सौभाग्य मिला है. अखिल भारत हिन्दू महासभा के संरक्षण में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा था। सभी कार्यकर्ताओं एवं आयोजकों को धन्यवाद देता हूं. इसी के साथ ही हिन्दू जागरण करते हुए उन्होंने कहा आज वर्तमान में जो बांग्लादेश के हालात हैं वह किसी भी सनातनी के लिए अनदेखा करने योग्य नहीं है। हम किसी भी स्थिति में बांग्लादेश में हो रहे माता बहनों के साथ बलात्कार, सनातनी भाइयों की हत्याएं और वहां के निवासी हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार सहन नहीं करेंगे। उक्त घटना पर भारत सरकार तुरंत एक्शन ले इसके लिए हम भारतीय सनातनी सरकार पर दबाव बनाएं। जिससे भारत सरकार के एक्शन से वहां के हिन्दुओं को राहत मिल सके।

See also  वाट्सएप में दोस्त की डीपी लगाकर लगाया लाखों का चूना

इस अवसर पर लक्ष्मन बघेल, धर्मवीर राठौर, अतुल शुक्ला, जयंत राठौर, प्रहलाद बघेल, दीपक श्रीवास्तव, सचिन झा, शिवाशु, आकाश बघेल आदि मौजूद थे।

Share This Article