जालंधर पहुंची मिस ग्रैंड इंटरनेशनल विनर रेचल गुप्ता

Aaj 24
By Aaj 24

जालंधर। थाईलैंड के बैंकॉक में मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का खिताब जीतने के बाद आज पहली बार रेचल गुप्ता अपने पैतृक शहर जालंधर पहुंची। पंजाब के जालंधर की रहने वाली रेचल गुप्ता ने भारत के लिए इतिहास रचा था। क्योंकि रेचल गुप्ता पहली एसी युवती थीं, जिन्हें इस ख़िताब से नवाजा गया।

पेरू की लुसियाना फस्टर ने एमजीआई हॉल में वर्ल्ड फाइनल के दौरान भारतीय महिला रेचल गुप्ता को ताज पहनाया था। रेचल भारत के लिए यह ख़िताब लाने वाली पहली भारतीय बनी थी।

- Advertisement -

पंजाब के जालंधर में पली-बढ़ी रेचल गुप्ता की लंबाई करीब 5.10 फीट है। जिनकी उम्र महज 21 साल है। वह मॉडलिंग और एक्टिंग में अपना करियर बना रही हैं। वह हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी बोलने में सक्षम हैं। रेचल ने 11 अगस्त 2024 को जयपुर के जी स्टूडियो में आयोजित ग्लैमानंद सुपर मॉडल इंडिया 2024 का ख़िताब भी जीता है।

मिस ग्रैंड इंटरनेशनल प्रतियोगिता में रेचल ने 4 बड़े विशेष पुरस्कार भी जीते थे। जिसमें मिस टॉप मॉडल, मिस ब्यूटी विद अ परपज, बेस्ट इन रैंपवॉक और बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम शामिल हैं। उनके बेहतरीन प्रदर्शन ने उन्हें मिस ग्रैंड इंटरनेशनल के लिए भारत का प्रतिनिधि बनने का मौका दिया था।

Share This Article