AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम में हुई बैठक ,बजरंगदल शौर्य संगम 29 मार्च को इंदौर में ; 50,000 कार्यकर्ताओं का महासंगम

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

इंदौर। आगामी 29 मार्च 2025 को इंदौर के चिमनबाग मैदान में बजरंगदल शौर्य संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मालवा प्रांत बजरंगदल के 50,000 कार्यकर्ताओं का विराट समागम होगा। इससे पूर्व सभी जिलों में त्रिशूल दीक्षा एवं “बनो बजरंगी – गाँव-गाँव संयोजक बनाओ” अभियान चलाए जाएंगे। आयोजन को लेकर रतलाम जिले में बैठक संपन्न हुई।

- Advertisement -

जिला संयोजक मुकेश व्यास ने बताया प्रांत के सभी जिलों से कार्यकर्ता इंदौर में चारों दिशाओं से चयनित स्थानों पर एकत्र होकर, पंक्ति बद्ध होकर सभा स्थल तक पहुंचेंगे। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे एवं बजरंगदल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दोनेरिया मुख्य वक्ता होंगे। कार्यक्रम में ग्राम संयोजक से लेकर राष्ट्रीय संयोजक तक सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। रतलाम से भी अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के इंदौर पहुंचने का लक्ष्य है।

कार्यक्रम का उद्देश्य

जिला मंत्री गौरव शर्मा ने बताया शौर्य संगम का उद्देश्य बजरंगदल के ध्येय वाक्य – सेवा, सुरक्षा, संस्कार के साथ युवाओं को जागरूक करना है। इसके तहत—

युवाओं में राष्ट्रभक्ति एवं धर्मभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना।

नशामुक्त, सशक्त एवं संस्कारवान युवा तैयार कर समृद्ध भारत का निर्माण।

विपरीत परिस्थितियों में सेवा भाव को मजबूत बनाना।

हिंदू युवाओं को बजरंगदल से जोड़ने का महासंगठन अभियान।

गौमाता, भारत माता, नारी सुरक्षा एवं मठ-मंदिर संरक्षण जैसे विषयों पर जागरूकता बढ़ाना।

रतलाम में बैठक हुई सम्पन्न

इंदौर में होने वाले इस भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर रतलाम जिला इकाई की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत ने आगामी कार्यक्रम की योजनाओं को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विभाग संयोजक विनोद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम रावल, जिला मंत्री गौरव शर्मा, जिला संयोजक मुकेश व्यास सामाजिक समरसता प्रमुख राहुल सोनी, जिला सह मंत्री पवन देवड़ा, जिला गो रक्षा प्रमुख मुन्नू कुशवाह, बजरंग दल जिला सह संयोजक आशु टांक, राहुल हाड़ा, राजा राम ओहरी, जिला सुरक्षा प्रमुख सोहम कटारिया, जिला बल उपासना प्रमुख लखन वर्मा, विद्यार्थी प्रमुख कृष्ण भामा समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

See also  जयपुर में CM भजनलाल का बड़ा दांव: अब बीजेपी मुख्यालय से चलेगी सरकार! 5 नंबर रूम में सजेगा मुख्यमंत्री का दरबार, कल से संभालेंगे मोर्चा
TAGGED:
Share This Article