Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

अम्बिकापुर में आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: नियमों की धज्जियां उड़ा रही 5 अवैध टैक्सी जीपों को किया जब्त,

Priyanshu Ranjan

अंबिकापुर । सरगुजा जिले के अम्बिकापुर- विश्रामपुर मार्ग पर उड़नदस्ता टीम ने नियमों की धज्जियां उड़ा रही 5 अवैध टैक्सी जीपों को जब्त किया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विनय सोनी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में पता चला कि ये सभी वाहन 1998-99 मॉडल के हैं। अपनी म्याद पूरी कर चुके इन 25 साल पुराने खटारा वाहनों को बिना किसी वैध परमिट के सड़कों पर दौड़ाया जा रहा था, जो यात्रियों के लिए किसी ‘यमराज’ से कम नहीं थे।

- Advertisement -

ये टैक्सियां क्षमता से दोगुनी- तिगुनी सवारियां भरकर बेहद खतरनाक तरीके से चल रही थीं, जिससे न सिर्फ राजस्व को चूना लग रहा था बल्कि लोगों की जान भी दांव पर थी। आरटीओ अधिकारी ने साफ चेतावनी दी है कि क्षेत्र में अवैध परिवहन और सुरक्षा से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आने वाले दिनों में भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

- Advertisement -
See also  Ratlam News/राॅयल काॅलेज के बी.सी.ए. एवं बी.कॉम. का विक्रम वि.वि. परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
Share This Article