AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई ; रातभर चली कांबिंग गश्त – जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की की चेकिंग,लंबे समय से फरार– 24-स्थाई वारंट, 61-गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260405 WA0065

- Advertisement -

रतलाम, 05 अप्रैल जिले में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस ने 4 से 5 अप्रैल की दरमियानी रात से सुबह तक व्यापक कांबिंग गश्त संचालित की। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक भोपाल के निर्देशों के तहत, पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार की अगुवाई में की गई।

पुलिस के अनुसार रतलाम जिले के सभी अनुभागों में एएसपी विवेक कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु आईपीएस वैभव प्रिय, रतलाम सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी (रतलाम) किशोर पाटनवाला, जावरा सीएसपी युवराज सिंह चौहान, एसडीओपी (जावरा) संदीप मालवीय, एसडीओपी (सैलाना) नीलम बघेल, एसडीओपी (आलोट) पल्लवी गौर, डीएसपी अजय सारवान, ट्राफिक आनंद स्वरूप सोनी के नेतृत्व में संबंधित थाना प्रभारी एवं थाने के पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर गुंडे बदमाशों, वारंटियों, असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई।

नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम सत्येंद्र घनघोरिया द्वारा पुराने कंट्रोल रूम पर रतलाम शहर अनुभाग के बल की ब्रीफिंग कर कॉम्बिंग गस्त हेतु रवाना किया गया, तथा बल के साथ शहर के मुख्य मार्ग पर पैदल भ्रमण कर गुंडे बदमाशों की चेकिंग की गई। जनसंवाद के माध्यम से लोगों को समझाइश दी गई।

कांबिंग गश्त के दौरान जिले भर में पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में वांछित लंबे समय से फरार- 24 स्थाई वारंटियों, 61-गिरफ्तारी वारंट तामील करवाए गए गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

See also  Ratlam/ईसीसी ने उद्योगपतियों का होली मिलन समारोह एवं साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस प्रोग्राम सम्पन्न ; उद्योगों के डिजिटल लेन-देन, डाटा सुरक्षा तथा संभावित साइबर जोखिमों से बचाव की जानकारी दी
Share This Article
Follow:
वर्ष-2012 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 15 वर्षों आज का दिन न्यूज, बीबीसी टाइम्स इन, दैनिक समाचार पत्रों सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल आज 24 इन न्यूज केभूमिका का निर्वहन। वर्ष-2022में श्रम जीवी पत्रकार संघ पत्रकार के अलावा भारतीय पत्रकार संघ बीपीएस के सक्रिय सदस्य। Contact : +91-6268143141 E-mail : bharatsharma7658@gmail.com