AAJ24

[state_mirror_header]

UP कैबिनेट का बड़ा फैसला: शिक्षामित्रों का मानदेय लगभग दोगुना, ‘वानिकी-औद्योगिकी विश्वविद्यालय अधिनियम-2026’ को मिली मंजूरी

Priyanshu Ranjan

सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोक भवन में चल रही कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। योगी सरकार ने कैबिनेट बैठक में 22 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी है। बैठक में शिक्षामित्रों का मानदेय 18 हजार रुपये और अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय 17 हजार रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। साथ ही परिवहन विभाग के 3 प्रस्ताव, PPP मॉडल पर रोडवेज बस स्टैंड का प्रस्ताव और पीपीपी मॉडल पर 49 नए बस अड्डों को स्वीकृत मिली है।

- Advertisement -

22 अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी

कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए ‘एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज’ योजना के तहत बलिया में मेडिकल कॉलेज खोलेगी। यह कॉलेज कारागार विभाग की जमीन पर खोला जाएगा। साथ ही गोरखपुर में वानिकी एवं औद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह विश्वविद्यालय (Yogi Cabinet Meeting) करीब 50 हेक्टेयर क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा और इसमें वानिकी, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, वन्यजीव संरक्षण, कृषि विज्ञान और औद्योगिकी से जुड़े आधुनिक पाठ्यक्रम संचालित होंगे।

- Advertisement -

आधुनिक कृषि तकनीक को नई दिशा देगी

जिसमें एमएससी, पीएचडी और डिप्लोमा स्तर के कार्यक्रम होंगे। वन एवं कृषि आधारित अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही छात्रों, किसानों और शोधकर्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। जिसको लेकर सरकार का (Yogi Cabinet Meeting) कहना है कि यह पहल प्रदेश में हरित विकास, जैव विविधता संरक्षण और आधुनिक कृषि तकनीक को नई दिशा देगी।

See also  अग्निकांड- सरकार ने जांच के बीच कमेटी बदली पहली रिपोर्ट अब 12 घंटे में नहीं आएगी
Share This Article