भरत शर्मा की रिपोर्ट


रतलाम,15 फरवरी जिले के जावरा एवं ताल थाना अंतर्गत चेन स्नेचिंग की वारदात सहित आसपास के क्षेत्रों में महिलाओं से मंगलसूत्र, पर्स एवं मोबाइल छीनने की लगातार हो रही घटनाओं का रतलाम पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए अंतरजिला स्तर पर सक्रिय चैन स्नैचिंग गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी गया माल भी पुलिस ने जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पिछले वर्ष 05 फरवरी को जावरा, 06 फरवरी को ताल, आलोट तथा बडोद जिला आगर एवं 07 फरवरी को सुसनेर जिला आगर व जीरापुर जिला राजगढ मे महिलाओ के गले से मंगलसुत्र व पर्स व मोबाईल छीनने की घटना में तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा काले कलर की पल्सर से अंजाम दिया था। पुलिस द्वारा ताल थाना की घटना पर थाना ताल पर अपराध क्र 75/26 धारा 304(2) बीएनएस और जावरा की घटना पर थाना जावरा शहर थाना पर अपराध क्र. 42/26 धारा 304(2) बीएनएस का प्रकरण दर्ज कर जांच मे लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार व एसडीओपी आलोट श्रीमती पल्लवी गौर के मार्गदर्शन मे विभिन्न थानो, सायबर सेल, सीसीटीवी की संयुक्त विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटना के बाद त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे ट्रैक किए गए। टीम ने लगातार अलग अलग जिलों में जाकर सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपियों का रूट ट्रैक किया।

सीसीटीवी में दिखे आरोपियों के फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से सर्कुलेट किए गए। सायबर सेल टीम की मदद से तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना तंत्र के आधार पर संदिग्ध आरोपियों की पहचान कर आरोपी विजय पिता मुकेश डिण्डोरिया जाति हरिजन उम्र 21 साल निवासी म.नं. 101 गोरेगांव वास्तु विहार कालोनी थाना रातीबड जिला भोपाल, राजा खान पिता आशिक खान जाति पठान उम्र 23 साल निवासी मकान नम्बर 567 नेहरु नगर कोटरा थाना कमलानगर भोपाल, लक्की पिता मृदुन जाति राजपूत 23 निवासी कोलार रोड न्यू अम्बेडकर नगर बंजली थाना कोलार जिला भोपाल, मयंक पिता सुनील कुमार जाति जैन 40 साल निवासी दानेश कुंज कोलार रोड भोपाल को गिरफ्तार कर चोरी गया माल को जप्त किया गया। पुलिस आरोपियों से पुछताछ कर रही है।
आरोपियो के नाम
विजय पिता मुकेश डिण्डोरिया जाति हरिजन उम्र 21 साल निवासी म.नं. 101 गोरेगांव वास्तु विहार कालोनी थाना रातीबड जिला भोपाल (म.प्र.)
राजा खान पिता आशिक खान जाति पठान उम्र 23 साल निवासी मकान नम्बर 567 नेहरु नगर कोटरा थाना कमलानगर भोपाल (म.प्र.)
लक्की पिता मृदुन जाति राजपूत उम्र 23 साल निवासी कोलार रोड न्यू अम्बेडकर नगर बंजली थाना कोलार जिला भोपाल (म.प्र.)
मयंक पिता सुनील कुमार जाति जैन उम्र 40 साल निवासी दानेश कुंज कोलार रोड भोपाल थाना कोलर भोपाल
आरोपियो के आपराधिक रिकार्ड
आरोपी लक्की के विरुध्द मारपीट , लुट, चोरी,नकबजनी, अवेध शस्त्र रखना ,छेडछाड करना,अवेध वसुली करना जैसे कुल 28 अपराध दर्ज है। आरोपी राजा के विरुध्द चोरी व नकबजनी,बलात्कार जैसे 07 अपराध दर्ज है। आरोपी विजय के विरुध्द लुट , अवेध शराब की तस्करी करना,चोरी करना,नकबजनी जैसे 06 अपराध दर्ज है। आरोपियों के अपराधिक रिकार्ड के अनुसार जमानत निरस्तीकरण हेतु पत्र प्रेषित किया गया है।
आरोपियों से बरामद चोरी का माल
दो सोने के मंगलसुत्र व सोने के 29 मोती व एक मोबाईल
चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरी तूरसिंह डावर थाना प्रभारी ताल, निरी स्वराज डाबी थाना बडावदा, निरीक्षक अमित कोरी प्रभारी सायबर सेल, उनि कुलदीप देथलिया थाना आई ए जावरा, उनि शिवेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी सरसी, उनि राजा तिवारी, उप निरी कुलदीप डाबी चौकी हाटपिपलिया थाना बडावदा, सउनि पंकज भम्भोरिया, प्रआर मनमोहन शर्मा सायबर सेल, प्रआर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी सायबर सेल, आर विपुल भावसार सायबर सेल रतलाम, आर बाबुलाल थाना आलोट, आर शुभम सिंह ताल, आर 1050 महिपालसिंह, आर देवेन्द्र डोडिया, आर पारस चावला, आर राहुल , आर नीलेश शर्मा , आर देवेन्द्र कायस्थ ,आर मनीष शर्मा ,आर पवन , थाना जावरा शहर से आर सुरेन्द्रपालसिंह, आर नारायणसिंह, आर अभय चौहान , आर जीवन विश्वकर्मा, थाना माणकचौक, आर रणवीरसिंह, थाना आलोट से आर दीपक पाटीदार, आर अंकित काला, प्रआर शांतीलाल डिंडोर, आर शिवकुमार जाट की विशेष भुमिका रही। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा सराहनीय योगदान के लिए पुलिसकर्मियो को पुरूस्कृत किया जावेगा।



