Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

महाराष्ट्र चुनाव बीड के निर्दलीय उम्मीदवार बालासाहेब शिंदे की मौत पोलिंग बूथ पर आया हार्ट अटैक

Aaj 24
By Aaj 24

महाराष्ट्र ,में विधानसभा चुनाव खत्म हो गया है। शाम 6 बजे सभी 288 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे। सभी सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। हालांकि, बीड विधानसभा सीट पर एक अनहोनी हो गई।बीड के निर्दलीय प्रत्याशी बालासाहेब शिंदे की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक के कारण उनकी जान चली गई। पुलिस ने इस मामले में अधिक जानकारी दी है।

- Advertisement -

पुलिस ने बताया कि बुधवार को बालासाहेब एक मतदान केंद्र पर वोट देने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। लाइन में ही उनको हार्ट अटैक आ गया। बालासाहेब को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

बालासाहेब शिंदे वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। लाइन में खड़े रहने के दौरान वो अचानक चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें बीड के काकू नाना अस्पताल ले जाया गया। फिर समर्थक उन्हें छत्रपति शंभाजी नगर अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।लोक प्रतिनिधित्व कानून के अनुसार, अगर चुनाव के दौरान किसी उम्मीदवार की मौत हो जाती है तो धारा 52 के तहत संबंधित सीट पर मतदान स्थगित किया जा सकता है।

See also  Khargone News/राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान एवं कल्याण महोत्सव 2026 बना मील का पत्थर : भारतीय पत्रकार संघ ‘एआईजे’ के तत्वावधान में 1000 से अधिक पत्रकारों की गरिमामय सहभागिता
Share This Article