Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Chhaava पर मंडराते संकट के बीच Laxman Utekar का बड़ा फैसला, रिलीज से पहले डिलीट हुआ डांस सीन

Aaj 24
By Aaj 24

विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘छावा’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था। फिल्म में विक्की कौशल के नए अवतार को देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे। पर्दे पर वो पहली बार ऐसा कोई किरदार निभाने वाले हैं। इस सब के बीच मूवी में दिखाए कुछ सीन के कारण ये कॉन्ट्रोवर्सीज में फंस गई है।

- Advertisement -

राज ठाकरे से  हुई फिल्म निर्देशक की मुलाकात

दरअसल, ट्रेलर में एक सीन दिखाया गया था जिसमें छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभा रहे विक्की कौशल को लोक नृत्य लेजिम डांस करते देखा गया था। अभिनेता का ये डांस सामने आते ही बवाल मचने लगा। अब इस मसले को हल करने के लिए डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने MNS चीफ राज ठाकरे से मुलाकात की है और बताया कि किसी भी ऐसे सीन जो विवादित है उसे फिल्म से हटा दिया जाएगा।

- Advertisement -

डांस सीन को हटाने का लिया गया फैसला

डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने ठाकरे से मिलने के बाद बताया कि वो राज ठाकरे से मिले थे और वो एक अच्छे रीडर हैं जो हर चीज पर काफी रिसर्च करते हैं जिसको लेकर लक्ष्मण ने उनसे सुझाव और गाइडेंस ली है। और आगे निर्देशक ने आगे खुलासा करते हुए कहा, ‘उनसे मिलने के बाद मैंने फिल्म से उन सीन्स को हटाने का फैसला किया है जहां संभाजी महाराज को लेजिम को डांस करते हुए दिखाया गया है। लेजिम नृत्य को फिल्म से हटाना कोई बड़ी बात नहीं है। संभाजी महाराज उस लेजिम नृत्य से बहुत बड़े हैं। इसलिए हम उन सीन्स को फिल्म से हटाने जा रहे हैं।’

See also  Sky Force Worldwide Collection Day 2: ये हुई ना बात! स्काई फोर्स ने मारी छलांग, वर्ल्डवाइड कमाई हुई अपरंपार

बताया क्यों लिया था ऐसा सीन

इतना ही नहीं लक्ष्मण ने आगे सीन पर बात करते हुए कहा कि जब संभाजी महाराज ने बुरहानपुर पर हमला किया था उनकी उम्र महज 20 साल की थी। शिवाजी सावंत की किताब छावा के राइट्स लेने का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘किताब में लिखा है कि संभाजी महाराज होली के त्योहार में शामिल होते थे। वे आग से नारियल निकालते थे। इसलिए हमने सोचा तब संभाजी महाराज सिर्फ 20 साल के थे तो वो जरूर लोकनृत्य भी करते होंगे। लेकिन अगर किसी को उन डांस मूव्स और लेजिम नृत्य की वजह से ठेस पहुंचती है तो हम वो सीन हटा देंगे। क्योंकि हमारे लिए लेजिम नृत्य छत्रपति संभाजी महाराज से बड़ा नहीं है।’

Share This Article