Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भटगांव क्षेत्र के धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों से ली व्यवस्थाओं की जानकारी

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर। 05 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सल्का और ग्राम बन्ना स्थित धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने खरीदी व्यवस्था, तौल मशीनों, मापक उपकरणों और किसानों को दी जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

- Advertisement -

निरीक्षण के दौरान मंत्री राजवाड़े ने केंद्र में मौजूद किसानों से बातचीत कर उनकी जरूरतों और सुझावों की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाएँ सुचारू रूप से मिल रही हैं और उन्हें धान बेचने में किसी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है।

- Advertisement -

मंत्री ने समर्थन मूल्य, तुलाई की गति, बारदाना उपलब्धता और परिवहन व्यवस्था पर भी विस्तृत फीडबैक लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीदी केंद्रों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी गड़बड़ी पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।

See also  जमीन विवाद में 14 वर्षीय नाबालिग की हत्या, चचेरे भाई ने टांगी से किया वार, पुलिस ने किया गिरफ्तार,
Share This Article