Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम के मालिकुंआ क्षेत्र में दूध बांट रहे युवक पर चाकू से हमला : बदमाश भोला व यश पाटीदार ने मारे चाकू, आए 10 टांके,पुलिस कर रही तलाश

Priyanshu Ranjan

Bharat sharma

- Advertisement -

रतलाम, 17 दिसंबर। शहर के माणक चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत मालिकुंआ क्षेत्र में बीती रात दूध बांट रहे एक युवक के साथ दो आरोपियों ने विवाद कर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार हमले में कुआंझागर निवासी अजय पिता मुन्नालाल 30 वर्ष घायल हुआ है। अजय सोमवार की रात 10 बजे मालीकुआं क्षेत्र में बाइक से दूध बांट रहा था। इसी दौरान बदमाश भोला पाटीदार व उसका साथी यश पाटीदार अजय से विवाद करने लगे। गालियां देने के साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। चाकू अजय के हाथ की बाजुओं पर लगा और खून निकलने लगा। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसके बाजू में 10 टांके आए हैं। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

See also  अनंत चतुर्दशी / निखिल बोरीवाल मित्र मण्डल करेगा : सभी झांकियों एवं अखाड़ों का स्वागत
TAGGED:
Share This Article