AAJ24

[state_mirror_header]

खेलो एमपी यूथ गेम्स-2026 का भोपाल में समापन ;खिलाडियों का सफल प्रदर्शन,रतलाम के खिलाड़ियों ने जीते 1 गोल्ड – 7 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260203 WA0054

- Advertisement -

रतलाम भोपाल/कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में शनिवार को खेलो एमपी यूथ गेम्स-2026 का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स का पावर हाउस बन चुका है।

IMG 20260203 WA0053

खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि सरकार ने यह लक्ष्य तय किया है कि खेल अधोसंरचना के मामले में मध्य प्रदेश देश में नंबर वन बने। आने वाले समय में प्रदेश संभवतः पहला राज्य होगा, जहां हर विधानसभा स्तर पर कम से कम एक खेल अधोसंरचना का निर्माण किया जाएगा

IMG 20260203 WA0055

रतलाम के खिलाड़ियों ने जीते मेडल
जिला खेल अधिकारी श्रीमती रुचि शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी है| एथलेटिक्स कोच निर्मला डामोर भटेवरा के मार्गदर्शन में भोपाल में आयोजित राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रतलाम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 गोल्ड, 7 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।

IMG 20260203 WA0056

शिवेंद्र सिंह राठौर ने शॉट पुट में गोल्ड मेडल हासिल किया डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल , जबकि रंगलाल डोडियार ने 3000 मी. दौड़ में सिल्वर मेडल जीता। मोहित सिंह ने 400 मी हर्डल्स में सिल्वर और 110 मी. हर्डल्स में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। प्रिंस परमार ने लॉन्ग जंप और जैवलिन थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल जीते, जबकि अंशिका ने शॉट पुट में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।इसमें 4*400 मीटर रिले में सिल्वर मेडल विनायक राव ,देवेश शर्मा, मोहित सिंह और रंगलाल डोडियार का रहा है

जिला खेल अधिकारी श्रीमती रुचि शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी है और उनकी सफलता पर खुशी जताई है। खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा। विजेता खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल सिल्वर मेडल और ब्राउंस मेडल पर क्रमशः 31000/21000 /11000 और चतुर्थ स्थान प्राप्त खिलाड़ी को 7000 का नगद पुरस्कार खिलाड़ियों के बैंक खाते में मध्य प्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा जमा कराया जाएगा

See also  भोपाल/गूंजे फाग गीत, पुलिस बैंड ने दी उम्दा प्रस्तुति : ढोल की थाप पर थिरके पुलिस अधिकारी व कर्मचारी -जमकर उड़े रंग-गुलाल ; होली बुराई पर भलाई की जीत का पर्व, नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें पुलिसकर्मी :-डीजीपी
Share This Article