AAJ24

[state_mirror_header]

केजरीवाल बोले- मिडिल क्लास टैक्स टेररिज्म का शिकार

Aaj 24
By Aaj 24

दिल्ली।’ के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मिडिल क्लास के लिए मेनिफेस्टो जारी किया। X पर शेयर एक वीडियो में उन्होंने कहा कि केंद्र में एक के बाद एक सरकारें आईं, लेकिन किसी ने मिडिल क्लास के लिए कुछ नहीं किया। सभी ने मिडिल क्लास को डराकर दबाकर रखा।

- Advertisement -

अमरकंटक मार्ग पर बाघिन दिखने से इलाके में दहशत

- Advertisement -

केजरीवाल ने कहा कि मिडिल क्लास टैक्स टेररिज्म का शिकार हो गया है। जब सरकार को जरूरत पड़ती है, तो टैक्स का हथियार चला देती है। बदले में मिडिल क्लास को कुछ नहीं मिलता है। मिडिल क्लास सरकार का ATM बनकर रह गया है। आज पहली बार एक पार्टी मिडिल क्लास के लिए मेनिफेस्टो जारी कर रही है।

इस वीडियो में केजरीवाल ने कहा कि वे और आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक मिडिल क्लास की आवाज उठाएंगे। बजट सत्र में हमारे सांसद मिडिल क्लास के लिए सात मांग करेंगे। इन मांगों में इनकम टैक्स की छूट 7 लाख से बढ़ाकर 10 लाख करने और शिक्षा-स्वास्थ्य का बजट बढ़ाने की मांगें शामिल हैं।

See also  योगी और मोदी की किस रणनीति ने महाराष्ट्र में बीजेपी को दिलाई प्रचंड जीत, 5 बड़े कारण जानिए
Share This Article