AAJ24

[state_mirror_header]

इंदौर क्राइम ब्रांच ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई-एक आरोपी को किया गिरफ्तार : आरोपी के पास से 57.73 ग्राम MD ड्रग बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 5 लाख 80 हजार रुपये,पुलिस की पूछताछ जारी

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

DRGS AROPI

- Advertisement -

इंदौर शहर में नशे के कारोबार पर लगाम कसते हुए क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।

इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश पतारसी करने के दौरान शहर के पत्थर गोदाम रोड पशु चिकित्सालय के पास में एक व्यक्ति एक पिट्ठू बैग के साथ आते दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर हड़बड़ाने लगा गतिविधि से संदिग्ध लगने पर घेराबंदी कर रोका गया एवं पूछताछ करने पर कुछ का कुछ बताने लगा जिससे नाम पता पूछने पर मो नूरुद्दीन नि सदर बाजार इंदौर का होना बताया जिसकी विधिवत तलाशी लेने पर पिट्ठू बैग से एक पारदर्शी पन्नी मिली जिसमें से 57.73 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD बरामद की गई। आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया।

आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि अवैध लाभ अर्जित करने की मंशा से सस्ते में मादक पदार्थ खरीदकर नशे के आदी लोगों को अधिक दामों पर इंदौर शहर में बेचना कबूला है । आरोपी से 57.73 ग्राम “MD” जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 46/26 धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

See also  पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर की तलाश जारी

गिरफ्तार आरोपी का नाम
मो नूरुद्दीन नि सदर बाजार इंदौर

जब्त माल का विवरण : – 57.73 ग्राम MD , व 01 मोबाइल फोन कुल मश्रूका कीमत लगभग 6,00,000/- रुपए

नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह ड्रग्स कहां से लाता था और किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था।

Share This Article
Follow:
वर्ष-2012 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 15 वर्षों आज का दिन न्यूज, बीबीसी टाइम्स इन, दैनिक समाचार पत्रों सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल आज 24 इन न्यूज केभूमिका का निर्वहन। वर्ष-2022में श्रम जीवी पत्रकार संघ पत्रकार के अलावा भारतीय पत्रकार संघ बीपीएस के सक्रिय सदस्य। Contact : +91-6268143141 E-mail : bharatsharma7658@gmail.com