Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

बढ़ते तापमान एवं संभावित लू को देखते हुए सरगुजा स्वास्थ विभाग ने नागरिकों से की विशेष सावधानी बरतने की अपील,

Priyanshu Ranjan

अंबिकापुर. जिले में लगातार बढ़ते तापमान और आगामी दिनों में संभावित हीट वेव (लू) को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि अप्रैल और मई के दौरान तापमान में तेजी से वृद्धि के साथ लू का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का कारण बन सकती है।

- Advertisement -

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रेम सिंह मार्को ने नागरिकों को सलाह दी है कि अनावश्यक रूप से तेज धूप में बाहर न निकलें, खासकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच। यदि जरूरी कार्य से बाहर जाना पड़े तो सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढककर ही निकलें।

- Advertisement -
See also  बीजापुर के बाद सुकमा को दहलाने की साजिश ,जानें पूरा मामला
Share This Article