AAJ24

[state_mirror_header]

दूसरी शादी करूंगा कहने पर पति को कुल्हाड़ी से काटा

Aaj 24
By Aaj 24

सरगुजा ,छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पति ने दूसरी शादी करूंगा कहा तो पत्नी ने कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला। बताया जा रहा है कि पत्नी के बच्चे नहीं हो रहे थे, जिससे पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। झगड़े से परेशान होकर पत्नी ने वारदात को अंजाम दिया। मामला कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ​​​​​​मैनपाट का है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम बलिराम माझी (28) है, जो नर्मदापुर के खालपारा का रहने वाला था। वह जेसीबी चलाता था। करीब 3 साल पहले बलिराम माझी (28) और नईहारो (26) की शादी हुई थी। वह पत्नी से अकसर कहता था कि, तुमसे बच्चे नहीं हो रहे हैं, उसे बच्चे चाहिए।

- Advertisement -

परिजनों ने बताया कि बलिराम मांझी और उसकी पत्नी मंगलवार को दोनों नशे में थे। दोनों के बीच फिर बच्चे और शादी को लेकर विवाद हुआ। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि नईहारो बाई ने घर में रखे कुल्हाड़ी से पति के कनपटी, चेहरे और सिर पर 3-4 बार हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर जान चली गई।

See also  छत्तीसगढ़ में अब तक 106 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी: 20.53 लाख किसानों को 23 हजार 790 करोड़ रुपये का हुआ भुगतान
Share This Article