Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

हॉस्टल की वार्डन ने हमें मंदिर जाने से रोका

Aaj 24
By Aaj 24

बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी   में सुंदरकांड और मंदिर जाने को लेकर एक छात्राओं ने वार्डन पर बड़ा आरोप लगाया है। छात्राओं ने कहा कि चीफ वार्डन आयशा रईस के आदेश पर उन्हें सुंदरकांड पढ़ने और मंदिर जाने पर रोका गया। इस मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

- Advertisement -

भोपाल के बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी में सुंदरकांड और मंदिर जाने को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है। हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं का आरोप है कि चीफ वार्डन आयशा रईस के आदेश पर उन्हें सुंदरकांड पढ़ने और मंदिर जाने पर रोका गया। इतनी ही नहीं वार्डन ने छात्राओं से माफीनामा भी लिखवाया।

- Advertisement -

छात्राओं ने आरोप लगाया कि वार्डन ने उनसे कहा कि अगर उन्हें मंदिर जाना है तो पहले यूनिवर्सिटी प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।

See also  ST बहाली की मांग पर पनका/पनिका समाज का प्रदर्शन, काला दिवस के मौके पर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा...
Share This Article