Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन, राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

Aaj 24
By Aaj 24

झारखंड ,वहीं शपथ ग्रहण से पहले हेमंत सोरेन ने जनता को संदेश भी दिया। हेमंत सोरेन ने कहा कि आज का यह दिन राजनीतिक जीत के बारे में नहीं है, आज का यह दिन हमारी सामाजिक न्याय के प्रति संघर्ष, सामाजिक एकता को प्रखर करने की हर रोज़ लड़ी जानी वाली लड़ाई को दोहराने का दिन है। आज का यह दिन यह भी बताता है कि लोकतंत्र पर बढ़ते दबाव के बीच झारखंड की महान जनता एक साथ खड़ी है।

- Advertisement -

 शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर राष्ट्रगान शुरू हो गया है। अब बस चंद मिनट में हेमंत सोरेन शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण से पहले हेमंत सोरेन ने मंच पर सभी नेताओं का अभिवादन स्वीकार किया

 दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल मंच पर पहुंच गए हैं।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी सांसद और लोकसभा नेता राहुल गांधी झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ समारोह में पहुंचे। उन्होंने सभी नेताओं का अभिवादन किया।

 

- Advertisement -
See also  बरेली में कचहरी के अंदर वकील पर फायरिंग
Share This Article