Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए आयु सीमा बढ़ने से खुशी पहले 40 साल थी उम्र प्रीलिम्स स्थगन से विद्यार्थियों में निराशा

Aaj 24
By Aaj 24

श्रीनगर।जम्मू कश्मीर में संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए आयु सीमा में छूट बढ़ाने के फैसले से कई उम्मीदवारों को फायदा होगा लेकिन अंतिम समय में प्रारंभिक परीक्षाओं को स्थगित करने से तैयारी कर रहे विद्यार्थियों का मनोबल प्रभावित हुआ है। हम इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे और देखेंगे कि सरकार को इस स्थिति से कैसे निपटना चाहिए। जानिए अब कितनी एज होगी।

- Advertisement -

जम्मू-कश्मीर में संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए आयु सीमा में छूट बढ़ाने के फैसले से निश्चित रूप से कई उम्मीदवारों को लाभ होगा, लेकिन अंतिम समय में प्रारभिक परीक्षाओं को स्थगित करने से पहले से तैयारी में जुटे विद्यार्थियों के मनोबल पर भी असर पड़ता है।

- Advertisement -

वह भी जम्मू-कश्मीर जैसे केंद्र शासित प्रदेश में जहां पर नियमित रूप से प्रशासनिक सेवाओं के लिए कभी भी परीक्षा नहीं हुई। कभी आतंकवाद तो कभी कानूनी कारणों के चलते यहां पर जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवाओं के लिए हर वर्ष परीक्षा संभव नहीं हो पाई है।

See also  डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण में शामिल होगें मुकेश-नीता अंबानी
Share This Article