Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) 2025 का भव्य शुभारंभ आज ; 18 दिन की प्रतियोगिता में दिन-रात के 46 मैच होंगे

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम/स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी की स्मृति में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से रतलाम नगर की खेल प्रतिभाओं  के सृजन के उद्वेश्य से 19 फरवरी को साय 6 बजे भव्य शुभारंभ होगा

- Advertisement -

टेनिस बाल से होने वाली इस क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ जगद्गुरु कृष्णानंद जी महाराज, स्पर्धा के प्रेरणा स्त्रोत पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, महापौर प्रह्लाद पटेल, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार , बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के आतिथ्य में होगा

प्रतियोगिता 18 दिनों तक दिन रात्रि के 46 मैच स्थानीय नेहरु स्टेडियम रतलाम में खेले जावेगे

प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए प्रतियोगिता संयोजक यतेंद्र भारद्वाज एवम सचिव जयेश राठौर ने बताया कि स्पर्धा की तैयारियों एवं रात्रि के लिए की गई व्यवस्था पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी,आयोजन समिति के संरक्षक महेंद्र कोठारी , प्रदीप उपाध्याय, विकास कोठारी अशोक चौटाला, अशोक पोरवाल,दिनेश पोरवाल गौरव जाट देव शंकर पांडे,जंडल सिंह , प्रिंस बना, दीपक मइड़ा, द्वारा तैयारियों को मूर्त रूप दिया ।

विजेता टीम एक लाख पचास हजार रुपए उप विजेता को पिछतर हजार रुपए नगद पुरस्कार के साथ चमकदार ट्रॉफी और अन्य नगद पुरस्कार दिए जाएंगे ।

इस वर्ष रतलाम, जावरा ,सैलाना रतलाम ग्रामीण के खिलाड़ी भी खेलेंगे । 7–7 टीमों के दो ग्रुप के मध्य लीग मैच खेले जाएंगे । आज मैदान पर समिति सदस्यों द्वारा तैयारी का जायजा लिया ।

See also  Ratlam News/सैलाना के सूरज भाबर बने नगर अध्यक्ष : श्रमजीवी पत्रकार संघ के
Share This Article