Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Gold-Silver Investment: सोना ने पहली बार तोड़ा रिकॉर्ड, कितने हजार रुपये किलो बिक रही चांदी…

Aaj 24
By Aaj 24

Gold-Silver Investment: सोना आज यानी 30 जनवरी को अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 81 हजार 006 रुपए हो गई है. बुधवार को इसकी कीमत 80 हजार 975 रुपए प्रति दस ग्राम थी.

- Advertisement -

वहीं, चांदी की कीमत में भी आज इजाफा हुआ. यह 920 रुपए बढ़कर 91 हजार 600 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है. इससे पहले चांदी की कीमत 90 हजार 680 रुपए प्रति किलोग्राम थी.

- Advertisement -

जानिए इस साल अब तक कितना महंगा हुआ सोना ?

31 दिसंबर को 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 76 हजार 162 रुपए थी. पिछले 30 दिनों में इसमें 4 हजार 844 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, 31 दिसंबर को 1 किलो चांदी की कीमत 86 हजार 017 रुपए थी. इस दौरान इसमें भी 5 हजार 583 रुपए की बढ़ोतरी हुई है.

Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी के दिन ये 5 गलतियां करना पड़ेगा भारी, मां सरस्वती की कृपा से रह जाएंगे वंचित

जानिए महानगरों में सोने का भाव

  • दिल्ली: 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 76 हजार 250 रुपए और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 83 हजार 170 रुपए है.
  • मुंबई: 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 76 हजार 100 रुपए और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 83 हजार 020 रुपए है.
  • कोलकाता: 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 76 हजार 100 रुपए और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 83 हजार 020 रुपए है.
  • चेन्नई: 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 76 हजार 100 रुपए और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 83 हजार 020 रुपए है.
  • भोपाल: 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 76 हजार 150 रुपए और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 80 हजार 070 रुपए है.
See also  शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा के घर-ऑफिस पर ED का छापा

जानिए सोने में तेजी की वजह ?

  • ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति बनने से भू-राजनीतिक तनाव बढ़ गया है.
  • अमेरिका ने हाल ही में ब्याज दरों में कटौती की है, वह आगे भी इसमें कटौती कर सकता है.
  • डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने से सोना महंगा हो रहा है.
  • बढ़ती महंगाई भी सोने की कीमत को सपोर्ट कर रही है.
  • शेयर बाजार में बढ़ती अस्थिरता के कारण लोग गोल्ड ईटीएफ में निवेश बढ़ा रहे हैं.
Share This Article