Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ

Aaj 24
By Aaj 24

अयोध्या।’ में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाई जा रही है। रामलाल की विशेष पूजा शुरू हो गई। पुजारियों ने रामलला का पंचामृत अभिषेक किया। उनका दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से अभिषेक किया, फिर गंगाजल से नहलाया गया।

- Advertisement -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को इस मौके पर बधाई दी। उन्होंने कहा- राम मंदिर विकसित भारत की संकल्प सिद्धि में मदद करेगा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी रामलला की महाआरती करेंगे।

- Advertisement -

राम मंदिर को विदेशी फूलों से सजाया गया है। दिल्ली, हिमाचल समेत 10 राज्यों से लोग रामलला के दर्शन करने पहुंचे हैं। मंदिर ट्रस्ट ने अंगद टीला पर जर्मन हैंगर टेंट लगवाए हैं। यहां पर 5 हजार श्रद्धालु रामकथा सुनेंगे। इनमें 110 VIP गेस्ट होंगे।

मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक, आज 2 लाख भक्त रामलला का दर्शन करेंगे। प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर 11 से 13 जनवरी तक उत्सव होंगे। इन 3 दिनों में VIP दर्शन नहीं होंगे। आम दर्शन सुबह 6.30 बजे से रात 9.30 बजे तक जारी रहेंगे।

See also  भाई राहुल के अंदाज में प्रियंका गांधी ने ली सांसद पद की शपथ, हाथ में पकड़ी संविधान की किताब
Share This Article