Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

चलती स्कूटी में लगी आग, जानें पूरा मामला

Aaj 24
By Aaj 24

बिलासपुर। में हाईकोर्ट रोड स्थित छतौना मोड़ के पास चलती स्कूटी में आग लग गई। बताया जा रहा है कि हादसा के वक्त स्कूटी पर युवक और 2 बच्चे सवार थे। तीनों ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। वहीं गाड़ी धू-धूकर जलकर खाक हो गई है। घटना शनिवार देर शाम चकरभाटा थाना क्षेत्र की है। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

- Advertisement -

छतौना मोड़ स्थित सुरजीत ट्रांसपोर्ट ऑफिस के सामने TVS पेप स्कूटी में युवक और दो बच्चे सवार होकर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट के बाद स्कूटी से धुआं उठने लगा और फिर देखते ही देखते आग लग गई।

- Advertisement -
See also  रायपुर : छत्तीसगढ़ के कण-कण में विराजमान हैं देवाधिदेव महादेव, प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा हमारी अमूल्य धरोहर - मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
Share This Article