Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

फेंगल तूफान-4 राज्यों में असर, पुडुचेरी में बाढ़ जैसे हालात:आज भी बारिश होगी

Aaj 24
By Aaj 24

 दिल्ली ,फेंगल तूफान से आज भी पुडुचेरी में भारी बारिश होगी। IMD के मुताबिक 30 नवंबर को लैंडफॉल के बाद फेंगल यहीं रुका हुआ है, लेकिन अगले तीन घंटों में धीरे-धीरे कमजोर हो जाएगा।

- Advertisement -

इसके चलते रविवार को भी यहां भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। फेंगल के असर से पुडुचेरी में अब तक 46cm से ज्यादा बारिश हुई है।

- Advertisement -

फेंगल तूफान शनिवार शाम करीब 5.30 बजे पुडुचेरी के पास पहुंचा था। लैंडफॉल प्रोसेस रात 11.30 बजे तक चला। इसका असर केरल, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश में भी नजर आ रहा है।

इधर, राजधानी दिल्ली में AQI 375 रिकॉर्ड हुआ। यह अब भी बहुत खराब कैटेगरी में है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 2 दिसंबर तक GRAP-4 के प्रतिबंध जारी रहेगा।

बात अगर ठंड की करें तो पाकिस्तान से एक डिस्टर्बेंस जम्मू-कश्मीर पहुंच रहा है। जिससे अगले 2 दिन में कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

मध्य प्रदेश में पचमढ़ी में लगातार पारा गिरता जा रहा है। रविवार को यहां तापमान 5.2° रिकॉर्ड किया। इसके अलावा हिमाचल के शिमला में 8.2°, धर्मशाला में 8.4°, मंडी में 5.6°, देहरादून में 9.6° दर्ज किया गया।

See also  1 जनवरी से इन लोगो का फ्री राशन बंद! नया नियम हुआ लागु
Share This Article