Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

डॉ. भानुप्रिया ने प्रेमी को किया था आखरी मैसेज

Aaj 24
By Aaj 24

बिलासपुर के छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (CIMS) के गर्ल्स हॉस्टल में इंटर्न डॉक्टर के सुसाइड मामले नई जानकारी सामने आई है। मामले कि जांच में पता चला है, कि डॉक्टर ने सुसाइड करने से पहले अपने प्रेमी और दोस्तों को मैसेज किया था। दोस्तों को किये गए मैसेज में उसने लिखा कि मैं सभी को धोखा दे रही हूं। इसके साथ ही अपने प्रेमी डॉक्टर को मैसेज कर लिखा कि मैं तुम्हारे लायक नहीं हूं, मुझे माफ कर देना। इस मैसेज के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस डॉक्टर के मोबाइल को जब्त कर मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

बता दें, कि सिम्स के गर्ल्स हास्टल में फांसी लगाने वाली डॉ भानुप्रिया सिंह सहेली की शादी में शामिल होने अंबिकापुर से बिलासपुर आई थी। रविवार को वह सिम्स के गर्ल्स हॉस्टल में अपनी सहेलियों से मिलने पहुंची थी। फिर वह बिलासपुर से सहेली की शादी में सारंगढ़ जाने वाली थी। डॉक्टर भानुप्रिया बीते 14 नवंबर को बिलासपुर आ गई थी। इस दौरान उन्होंने सिम्स के MRD में ओपीडी पर्ची कटाकर आर्थोपेडिक डिपार्टमेंट और मनोरोग वार्ड में जांच भी कराई। यहां दो दिन रहने के बाद 17 नवंबर की दोपहर उसने गर्ल्स हॉस्टल में फांसी लगा ली।

- Advertisement -

पुलिस के मुताबिक डॉ भानुप्रिया का पेंड्रा निवासी डॉ नीरज कंवर से प्रेम संबंध था, जो वर्तमान में दिल्ली मेडिकल कॉलेज में पदस्थ है। सुसाइड करने से पहले डॉक्टर भानुप्रिया ने नीरज को मोबाइल पर मैसेज किया। इसमें लिखा कि मैं तुम्हारे लायक नहीं हूं। मुझे माफ करना। मैसेज देखने के बाद डॉ नीरज ने तत्काल डॉ भानुप्रिया को फोन लगाया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद डॉ अंकित ने उसे फोन कर बताया कि भानुप्रिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मृतका का मोबाइल जब्त कर जांच कर रही है।

See also  बंगाल में पीएम मोदी का ममता सरकार पर बड़ा हमला, बोले- TMC ने युवाओं के सपने कुचले, इनकी तुष्टिकरण की नीति; आरजी कर रेप पीड़िता की मां बोलीं- जबतक न्याय नहीं मिलेगा कंघी नहीं करूंगी
Share This Article