AAJ24

[state_mirror_header]

आधी रात सीजी-एमपी अंतर्राज्जीय बार्डर नवाटोला पहुंचे डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर,

Priyanshu Ranjan

अधिकारी व जवानों को कड़ी चौकसी बरतने दिए निर्देश,

जवानों की गुजारिशे सुन एलर्ट रहने किया प्रोत्साहित

पुलिसकर्मियों को अनुशासन, समयपालन और संवेदनशीलता के साथ काम करने के दिए निर्देश ,

- Advertisement -

सूरजपुर। छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश बार्डर पर स्थित नवाटोला चेकपोस्ट की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने, अवैध परिवहन व गतिविधियों पर सख्ती बरतने, अपराध रोकने और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने 17-18 अप्रैल 2026 की दरम्यिानी रात्रि में नवाटोला चेकपोस्ट में अचानक पहुंच औचक निरीक्षण कर जवानों की सक्रियता को परखा और जवानों की गुजारिशे सुनी।

- Advertisement -

इस दौरान डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने नवाटोला चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस अधिकारी व जवानों को कहा कि चौबीसों घंटे सतर्क रहे, बार्डर पर संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी तेज की जाए, संदिग्ध वाहनों की जांच बढाए। उन्होंने कहा कि जो अपराधी वारदात कर सीमा पार भाग जाते हैं, उनकी पहचान कर तुरंत कार्रवाई की जाए और संदिग्ध वाहनों की गहन तलाशी ली जाए। बार्डर से अवैध नशीले पदार्थ, शराब सहित अवैध वस्तुओं की तस्करी न हो यह सुनिश्चित की जाए।

इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट कार्य हेतु जवानों का मनोबल भी बढ़ाया। इस दौरान एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी भी मौजूद रहे।

थानों में रिकॉर्ड और सिस्टम की जांच

नवाटोला चेकपोस्ट के निरीक्षण के उपरान्त डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने थाना चांदनी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेख, मालखाना, हवालात और सीसीटीएनएस सिस्टम की स्थिति की जांच की गई। थाना प्रभारी को पड़ोसी राज्य की पुलिस के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।

See also  Ratlam News; जान माल के बड़े नुकसान होने की आशंका के चलते : राजमहल पैलेस रोड की दिवाल पर उगे हुए बड़े-बड़े पेड़ों को छटवाये जाने हेतु जनसुनवाई में ज्ञापन दिया

लंबित मामलों पर जताई नाराजगी

थाना के निरीक्षण के दौरान अपराध निकाल, शिकायत जांच, वारंट और समन की तामील के स्तर को जाना और निराकरण संतोषजनक न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने थाना प्रभारी को सभी लंबित अपराधों, शिकायतों का निकाल और समंस-वारंट की तामीली समय पर सुनिश्चित कराने, रात्रि गश्त व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए।

हिस्ट्रीशीटरों पर नजर रखने, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाने और महिला, बाल अपराध तथा साइबर ठगी मामलों में त्वरित जांच के निर्देश दिए गए। उन्होंने ड्यूटी में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी और सभी पुलिसकर्मियों को अनुशासन, समयपालन और संवेदनशीलता के साथ काम करने के निर्देश दिए।

जवानों की सुनी समस्याएं

डीआईजी व एसएसपी ने नवाटोला चेकपोस्ट एवं थाना चांदनी में तैनात जवानों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने बैरकों, आवास, पेयजल व्यवस्था और अन्य संसाधनों का ब्यौरा लिया और जवानों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया।

Share This Article