AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम में विकास : अमृत सागर तालाब के पास बनेगा वेटलेण्ड (फिल्टर) प्लांट ,महापौर पटेल ने वार्ड 22 में किया 3.74 करोड़ के कार्यो का भूमि पूजन

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260212 WA0039

- Advertisement -

रतलाम 21 फरवरी । अमृत सागर तालाब को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के तहत तालाब में मिलने वाला पानी फिल्टर होकर एकत्रित हो इस हेतु तालाब के पास वेटलेण्ड (फिल्टर) प्लॉंट निर्माण कार्य, अमृत सागर तालाब किनारे शनि मंदिर के पास वाले उद्यान की बाउण्ड्रीवॉल व पेवर ब्लॉक, कल्याण गुरू नगर के बाहर खुली भूमि में नाला व बाउण्ड्रीवॉल तथा त्रिवेणी रोड तिराहे के सौन्दर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, मंडल अध्यक्ष नन्द किशोर पवांर, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य, पार्षदगण, क्षेत्रिय पार्षद एवं स्वच्छता तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी विशाल शर्मा व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।

 

महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि अमृत सागर तालाब क्षेत्र अब रमणीक स्थल बन गया है, तालाब में गन्दा पानी ना मिले इस हेतु 3.38 करोड़ की लागत से तालाब के पास वेटलेण्ड (फिल्टर) प्लांट निर्माण कार्य किया जायेगा।

007714f7 cf36 4f67 8a61 42b79f578f553ddc29f6 d9a1 4ded a5f3 08cbee8ffb97

इसके अलावा अमृत सागर तालाब किनारे शनि मंदिर के पास वाले उद्यान में 13 लाख की लागत से बाउण्ड्रीवॉल व पेवर ब्लॉक, कल्याण गुरू नगर के बाहर खुली भूमि में 17 लाख की लागत से नाला व बाउण्ड्रीवॉल तथा 6 लाख की लागत से त्रिवेणी रोड तिराहे के सौन्दर्यीकरण कार्य किया जायेगा।

उन्होने कहा कि जिस प्रकार नगर निगम द्वारा अमृत सागर क्षेत्र को साफ-स्वच्छ व सुन्दर बनाने का कार्य किया जा रहा है नागरिकों का दायित्व है कि वे इस क्षेत्र को साफ-स्वच्छ बनाने में अपना योगदान देवें।

भूमि पूजन के अवसर पर महापौर परिषद सदस्य अक्षय संघवी, धर्मेन्द्र व्यास, मनोहरलाल राजू सोनी, पार्षद रणजीत टांक, श्रीमती देवश्री पुरोहित, सहायक यंत्री अनवर कुरेशी, उपयंत्री राजेश पाटीदार, विनोद पाटीदार, पार्षद प्रतिनिधि संजय कसेरा, राजेन्द्र चौहान, रमेशचन्द्र पांचाल के अलावा दीपू माली, राजेश कटारिया, गौरव अग्रवाल, पप्पू भाई, अर्जून सहित क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

See also  रतलाम में विहिप बजरंग दल श्री राम प्रखंड का रक्षाबंधन महोत्सव : मातृ शक्ति व दुर्गावाहिनी बहनों ने वीरियाखेडी वृद्ध आश्रम और TI गायत्री सोनी को राखी बांधकर लिया रक्षा का वचन
Share This Article