Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

निकाय और पंचायत चुनाव की तारीख तय: 7 जनवरी के बाद सख्त आचार संहिता लागू

Aaj 24
By Aaj 24

रायपुर। नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय और पंचायत का चुनाव बैलट पेपर के जरिए होगा. 7 जनवरी के बाद कभी भी आचार संहिता लग सकती है.

- Advertisement -

नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि ईवीएम मशीन की तैयारी में समय लग रहा था, जिसके मद्देनजर बैलट पेपर से चुनाव का निर्णय किया गया है. चुनाव आयोग तैयारी कर रही है. उन्होंने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव पर सरकार तैयारी कर रही है. नियमों में परिवर्तन हुआ है, आरक्षण की प्रक्रिया हो रही है. सरकार जल्द से जल्द चुनाव करने प्रतिबद्ध है.

- Advertisement -
See also  10 और 20 रुपये के सिक्कों को लेकर Modi सरकार का बड़ा फैसला, जानिए क्या कहा वित्त मंत्रालय ने
Share This Article