AAJ24

[state_mirror_header]

पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर सनकी पति ने की हत्या, घटना के बाद फरार

Aaj 24
By Aaj 24

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुरुर थाना क्षेत्र के कंवर चौकी अंतर्गत सांगली गांव में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की निर्ममता से हत्या कर दी। घटना शनिवार सुबह करीब 5 बजे Aकी है, जब पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी पत्नी की जान ले ली।

- Advertisement -

शराब घोटाला मामला: पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ED के दफ्तर पहुंचे, जांच शुरू

- Advertisement -

हमले के बाद फरार हुआ आरोपी

हत्या के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने जब घर में महिला को लहूलुहान अवस्था में बेहोश पड़ा देखा, तो तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है।

पड़ोसियों ने दी सूचना

घटना के समय घर से चीख-पुकार की आवाजें सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे। वहां उन्होंने महिला को खून से लथपथ पाया। पड़ोसियों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया और महिला को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की।

See also  Ratlam News:पुलिस ने किया अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, 53 लाख का माल बरामद
Share This Article