Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

सूरजपुर में पशु तस्करी का ट्रक कलेक्टर ने किया राजसात, अब होगी नीलामी

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर। जिले में पशु तस्करी रोकने कलेक्टर एस. जयवर्धन ने अवैध परिवहन में पकड़े गए स्वराज माजदा ट्रक (UP 64 BT 1334) को छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत राजसात करने का आदेश जारी किया है। यह कार्रवाई डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर द्वारा भेजे गए प्रतिवेदन और साक्ष्यों के आधार पर की गई।

- Advertisement -

11 जून 2025 को लोधिमा चौक के पास इस ट्रक से 21 पशु—16 भैंस, 4 रास भैंसा और 1 पड़िया—को ठूसकर अमानवीय तरीके से ले जाया जा रहा था। वाहन मालिक मो. रहीम ने स्वीकार किया कि वे पशुओं को अवैध रूप से कानपुर ले जा रहे थे। पुलिस ने मो. रहीम, तनवीर अहमद और खालिद हुसैन को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा।

- Advertisement -

मामले में पशु क्रूरता अधिनियम व परिरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

राजसात के बाद ट्रक अब शासन की अभिरक्षा में रहेगा और नीलाम किया जाएगा।

See also  जल संचय जन भागीदारी अभियान के अंतर्गत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ऑडिटोरियम तिलसिवां में एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न...
Share This Article